वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए 50 लाख की नौकरी छोड़ी, महिला की कहानी ने किया लोगों को प्रेरित

Content Creator Journey : 50 लाख की नौकरी छोड़कर पैशन चुनने वाली महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी कहानी पर यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है और उनकी हिम्मत की सराहना की है।

हितेश तिवारी

Quit High Paying Job for Content Creation : आज के समय में ज्यादातर लोग अपने पैशन को किनारे रखकर एक स्थिर नौकरी को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि आर्थिक सुरक्षा, परिवार की जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंता उन्हें जोखिम लेने से रोकती हैं।

लेकिन इसी सोच के बीच एक महिला ने सालाना 50 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़कर अपने पैशन को चुनने का साहस दिखाया। उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने फैसले के पीछे की सोच, डर और संघर्ष को खुलकर साझा किया है।

50 लाख की जॉब छोड़कर महिला बनी कंटेंट क्रिएटर

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां महिला ने बताया कि जब उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी, तो वह बेहद डरी हुई थीं। उनके आसपास के लोगों ने इसे बड़ी गलती बताया और कंटेंट क्रिएशन को करियर मानने से भी इनकार किया।

उनके मन में भी कई सवाल थे-अगर असफल हो गईं तो क्या होगा, अगर फिर से शुरुआत करनी पड़ी तो? उन्होंने बताया कि एक स्थिर नौकरी छोड़ने का मतलब सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि उस सुरक्षा को भी छोड़ना होता है जो इसके साथ आती है। इसके बावजूद उनके भीतर की एक आवाज उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही।

लोगों ने महिला की मेहनत की सराहना की

महिला के मुताबिक, यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। बिना किसी निश्चित आय और स्पष्ट योजना के उन्होंने शून्य से शुरुआत की। कई महीनों तक काम धीमा रहा, और कई बार उन्होंने अपने फैसले पर सवाल भी उठाए। लेकिन लगातार मेहनत, सीखने और खुद को सुधारने की प्रक्रिया ने धीरे-धीरे रास्ता बना दिया।

आज वह एक सफल कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी कहानी पर यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है और उनकी हिम्मत की सराहना की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि कभी-कभी सबसे डरावने फैसले ही हमें सही दिशा में ले जाते हैं।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला