वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'मजनू भाई' की पेंटिंग हुई सच! गधे की पीठ पर चढ़कर पत्तियां खाने लगा बकरा, वायरल वीडियो ने दिलाई वेलकम फिल्म की

Majnu Bhai Painting : सोशल मीडिया पर वायरल एक मजेदार वीडियो ने लोगों को वेलकम फिल्म के 'मजनू भाई' की मशहूर पेंटिंग की याद दिला दी। वीडियो में एक बकरा गधे की पीठ पर चढ़कर पेड़ की पत्तियां खाते नजर आए।

हितेश तिवारी

Goat on Donkey : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को किसी फिल्म, डायलॉग या पुराने मशहूर सीन की याद दिला देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म Welcome और उसमें दिखाए गए मजनू भाई के किरदार को याद कर रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में नजर आने वाला दृश्य काफी हद तक उस मशहूर पेंटिंग जैसा लगता है, जिसे फिल्म में देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे।

मजनू भाई बन गई हकिकत, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गधा खड़ा हुआ है और उसकी पीठ पर एक बकरा चढ़ा हुआ है। बकरा आराम से ऊंचाई पर पहुंचकर पेड़ की पत्तियां खा रहा है, जबकि गधा बिना हिले-डुले उसे सहारा देता नजर आता है।

यह नजारा इतना मजेदार है कि लोगों को तुरंत फिल्म का वह सीन याद आ गया, जिसमें मजनू भाई ने घोड़े पर गधे की पेंटिंग बनाई थी। हालांकि वीडियो में जानवरों की भूमिका उलटी है, लेकिन दृश्य इतना मिलता-जुलता है कि इंटरनेट यूजर्स इसे उसी पेंटिंग का असली संस्करण बता रहे हैं।

लोगों ने कहा- मजनू भाई कलाकार नहीं, भविष्यवक्ता थे

यह वीडियो एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है। यूजर्स मजेदार कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि "मजनू भाई कोई कलाकार नहीं, भविष्यवक्ता थे।"

वहीं कुछ लोग इसे "वेलकम 2.0" का सीन बता रहे हैं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंटरनेट पर कब कौन-सा साधारण दृश्य लोगों के मनोरंजन का बड़ा कारण बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

PM Modi Gujarat Visit Live: वडोदरा के बाद नवसारी पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा