वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जंग के बीच म्यूजिक टीचर की आखिरी धुन, तबाही के बीच बजाया दर्दभरा सुर, वीडियो वायरल

Iran War Last Melody : जंग की तबाही के बीच एक म्यूजिक टीचर का आखिरी बार बजाया गया दर्दभरा सुर सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है। यूजर्स ने लिखा कि यह धुन दिल को छू गई।

हितेश तिवारी

Iran War Music Teacher Last Melody : युद्ध और अनिश्चितता के माहौल के बीच एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक म्यूजिक टीचर अपने उजड़े हुए स्कूल में बैठकर आखिरी बार संगीत की धुन बजाते नजर आता है।

बताया जा रहा है कि यह घटना ईरान से जुड़ी है, जहां हालिया संघर्षों के कारण भारी तबाही देखने को मिली है। वीडियो में वह शख्स कहता है कि वह चाहता था कि इस जगह से उसकी आखिरी याद बम और मिसाइलों की आवाज नहीं, बल्कि संगीत की मधुर धुन हो।

बम से तबाह हुए स्कून में म्यूजिक टीचर ने बजाई आखिरी धुन

वीडियो में टीचर अपने पारंपरिक वाद्य ‘कमानचे’ से बेहद भावुक धुन निकालता है। वह बताता है कि यह स्कूल सिर्फ एक इमारत नहीं था, बल्कि उसकी और उसके साथियों की जिंदगी का अहम हिस्सा था। यहां करीब 250 छात्रों की यादें और 22 शिक्षकों की मेहनत जुड़ी हुई थी।

उसकी आवाज में दर्द साफ झलकता है, जब वह कहता है कि शायद यह इस स्कूल की आखिरी धुन हो और शायद वह खुद भी आगे जिंदा न रहे। इस दौरान आसपास की टूटी-फूटी दीवारें और मलबा उस विनाश की कहानी बयां करते नजर आते हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग, बोले- इसे सुनकर आंखों में आंसू आ गए

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह धुन दिल को छू गई, वहीं दूसरे ने कहा कि इसे सुनकर आंखों में आंसू आ गए।

कई लोगों ने जंग के बीच इंसानियत और कला की ताकत को सराहा। यह वीडियो दिखाता है कि चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, संगीत और भावनाएं इंसान को जोड़ने का काम करती हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज