बिल्डिंग में लगी आग तो मां ने दिखाया जज्बा, जान की परवाह किए बिना ऐसे बचाई बच्चों की जान  
वायरल

Ahmedabad: बिल्डिंग में लगी आग तो मां ने दिखाया जज्बा, जान की परवाह किए बिना ऐसे बचाई बच्चों की जान

मां के जज्बे को हर कोई सलाम करता है। उसके अंदर इतनी शक्ति होती है कि वह अपने बच्चे को कुछ नहीं होने देती। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जहां एक मां अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे को बचाती है।

प्रीति शर्मा

Viral Video: गुजरात के अहमदाबाद से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से बिल्डिंग में रहने वाले स्थानीय लोगों के अंदर भय का माहौल फैल गया। बिल्डिंग से आग की लपटें और चारों तरफ धुआं साफ देखा जा सकता है। इस घटना के दौरान मां का अपने बच्चे के प्रति प्रेम और समर्पण साफ देखा जा सकता है। जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह आग अहमदाबाद के खोखरा स्थित परिष्कार डिवीजन 1 ब्लॉक में 11 अप्रैल को लगी थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बिल्डिंग की गैलरी में खड़ी और उसके हाथ में छोटा बच्चा है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वह आग की लपटों और धुएं के बीच है। महिला ने बच्चे को गैलरी से नीचे अपने हाथों से पकड़कर लटका रखा है। हालांकि इस बात का डर है कि कहीं बच्चा नीचे न गिर जाए। लेकिन महिला ने बच्चे का हाथ मजबूती से पकड़ा था। वीडियो को देखने के बाद लोग महिला को सैल्यूट कर रहे हैं।

महिला ने जान की परवाह किए बिना बच्चे को बचाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दो बच्चों को गैलरी से नीचे पहुंचा रही है। इसी दौरान नीचे वाली गैलरी में कुछ लोग आ जाते हैं और बच्चे को बचा लेते हैं। इसके बाद महिला दूसरे बच्चे को भी इसी तरह से नीचे करती है और उसे बचा लिया जाता है। इसके बाद महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरानी में आ जाएंगे। वह इस तरह से लटकी होती है कि गिरते-गिरते बच जाती है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का काफिला पहुंचता है और दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती हैं। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार बिजली के तारों में आग लगने की वजह से पूरी बिल्डिंग में आग फैल गई थी। यह घटना तीसरी मंजिल पर हुई थी।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट