दरियाई घोड़े और मगरमच्छ की लड़ाई (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

Viral Video: जब आमने-सामने आए पानी के दो 'दैत्य'...मगरमच्छ और दरियाई घोड़े ने जबड़ा खोल दिखाया दम, देखें कौन जीता कौन हारा

आपने जमीन पर रहने वाले जीवों के लड़ाई के वीडियो तो कई बार देखा होगा, लेकिन इस बार पानी में रहने वाले दो खुंखार शिकारियों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आकाश मसने

Hippopotamus vs Crocodile Fighting Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते है। कभी जंगल के राजा शेर तो बाघ का। जमीन पर रहने वाले जीवों के लड़ाई के वीडियो तो हमने कई बार देखे है। लेकिन इस बार पानी में रहने वाले दो खुंखार शिकारियों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अब कई कई मिलियन लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तालाब के किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक झूमता हुआ दरियाई घोड़ा वहां पहुंच जाता है। जब पानी दो बड़े खुंखार शिकारी आमने-सामने आए तो उनमें भिड़ंत हो गई। दोनों विशालकाय जीव अपने बड़े-बड़े जबड़े से एक-दूसरे को चीरने के लिए आतुर थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

मगरमच्छ और दरियाई घोड़े की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 9.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं।

मगरमच्छ और दरियाई घोड़े के बीच युद्ध छिड़ गया

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पानी की दोनों 'दैत्य' अपने बड़े मुंह खोलकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए आतुर थे। हालांकि, इस जंग में एक-दूसरे को गंभीर चोट नहीं पहुंची। जैसे ही दरियारी घोड़ ने अपना जबड़ा खोला वैसे ही मगरमच्छ को एहसास हो गया कि वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह दरियाई घोड़े पर काबू नहीं पा सकता। धीरे-धीरे वह पीछे हटता हुआ दिखाई दिया। अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कई यूजर्स ने किए कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'हिप्पो को किसी भी जानवर के लिए क्षेत्रीय और खतरनाक माना जाता है। इसमें हम भी शामिल हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'मगरमच्छ के पास उस लड़ाई को जीतने का कोई मौका नहीं था!'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिप्पो आक्रामक और रक्षात्मक दोनों हो सकते हैं।' वहीं इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि "नियम 1- दरियाई घोड़े से न उलझें। नियम 2- नियम 1 को न भूलें।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM