वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वाराणसी के हॉरर रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल, बच्चे को डराने पर उठे सवाल

Varanasi Horror Restaurant Viral Video : वाराणसी के एक हॉरर थीम रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे को डराया जाता दिख रहा है।

हितेश तिवारी

Child Scared Viral Video : वाराणसी के एक हॉरर थीम वाले रेस्टोरेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेस्टोरेंट का स्टाफ ग्राहकों को डराने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

हालांकि, इसी दौरान एक छोटा बच्चा बुरी तरह घबरा जाता है और रोने लगता है। बच्चे की यह हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और रेस्टोरेंट की इस हरकत को गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं।

वाराणसी के हॉरर थीम रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल

यह रेस्टोरेंट अपने “भूतिया” अनुभव के लिए जाना जाता है, जहां अंदर का माहौल जानबूझकर डरावना बनाया गया है। हल्की रोशनी, डरावनी सजावट, नकली कंकाल और धुंध जैसे इफेक्ट्स के जरिए ग्राहकों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश की जाती है।

रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां स्टाफ भी भूत-प्रेत के रूप में ग्राहकों के बीच आता है और उन्हें डराने की कोशिश करता है, जिससे माहौल और भी रोमांचक बन सके।

बच्चे को डराने पर भड़के यूजर्स

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यह रोमांच एक बच्चे के लिए डरावना अनुभव बन गया। स्टाफ के अचानक सामने आने पर बच्चा घबरा गया और रोते हुए “प्लीज पापा नहीं” कहता नजर आया। इस दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया।

कई लोगों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर बच्चों को इस तरह डराना सही नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रेस्टोरेंट से अपील की है कि वह अपनी इस तरह की गतिविधियों पर पुनर्विचार करे और खासकर बच्चों के साथ संवेदनशीलता बरते।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी