वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गलत ट्रेन में चढ़ी महिला की अनजान शख्स ने की मदद, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Humanity Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अनजान व्यक्ति ने गलत ट्रेन में चढ़ी महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

हितेश तिवारी

Wrong Train Incident : आज के समय में जहां अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि इंसानियत कम होती जा रही है, वहीं कुछ घटनाएं दिल को छू लेती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनजान व्यक्ति ने जरूरतमंद महिला की मदद कर सबका दिल जीत लिया।

यह घटना एक ट्रेन यात्रा के दौरान की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गलती से गलत ट्रेन में चढ़ जाती है। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वह घबरा जाती है।

गलत ट्रैन में चढ़ी महिला की व्यक्ति ने मदद की

महिला परेशान और असहाय नजर आती है। वह समझ नहीं पाती कि अब क्या करे और कहां उतरे। तभी वहां मौजूद एक सज्जन व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। वह महिला से शांतिपूर्वक बात करते हैं और उसकी पूरी यात्रा की जानकारी ध्यान से सुनते हैं।

इसके बाद वह एक कागज पर जरूरी जानकारी लिखकर देते हैं, जैसे उसे किस स्टेशन पर उतरना है और आगे कौन-सी ट्रेन पकड़नी है। वह उसे विस्तार से समझाते हैं ताकि वह दोबारा गलती न करे और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

आज भी दुनिया में इंसानियत जिंदा है

व्यक्ति ने सिर्फ रास्ता बताकर ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी खत्म नहीं समझी। उन्होंने देखा कि महिला काफी देर से परेशान है और शायद भूखी भी है। ऐसे में उन्होंने अपने टिफिन से उसे खाना भी दिया, ताकि वह आगे की यात्रा आराम से कर सके।

इस छोटे से कदम ने महिला को बड़ी राहत दी। यह वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर @ocjain4 नाम के खाते से साझा किया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोग उस व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे असली हीरो बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आज भी दुनिया में इंसानियत जिंदा है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज