वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

UK में पराठे बनाना पड़ा भारी, भारतीय महिला के घर 20 मिनट तक बजता रहा फायर अलार्म

Paratha Viral Video : UK में रह रही एक भारतीय महिला के लिए पराठे बनाना शर्मनाक अनुभव बन गया, जब बिना ज्यादा धुएं के भी घर का फायर अलार्म बज उठा और फायर ब्रिगेड तक पहुंच गई।

हितेश तिवारी

Indian Woman UK : विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए देसी खाने की तलब किसी इम्तिहान से कम नहीं होती, और जब बात पराठों की हो तो मन मानता ही नहीं। लेकिन UK में रहने वाली एक भारतीय महिला के लिए यही पराठे सबसे शर्मनाक और यादगार अनुभव बन गए।

इंस्टाग्राम पर अध्वान कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह देर रात किचन में पराठे बनाती नजर आ रही हैं। तभी अचानक उनके घर का फायर अलार्म तेज आवाज में बजने लगता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि किचन में ज्यादा धुआं भी नहीं है, इसके बावजूद अलार्म ऐसा बजता है मानो कोई बड़ा हादसा हो गया हो।

वीडियो में अध्वान थोड़ी घबराई हुई नजर आती हैं। वह बताती हैं कि वह सिर्फ भारतीय खाना बना रही थीं, लेकिन UK में पराठे बनाना इतना मुश्किल है कि खाना जले बिना भी फायर अलार्म एक्टिव हो जाता है।

पराठा बनाने पर बजा फायर अलार्म

इस पूरी घटना का जिक्र उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में भी किया है। अध्वान के मुताबिक, UK आने के बाद यह उनका सबसे ज्यादा शर्मनाक पल था। फायर अलार्म पूरे 20 मिनट तक लगातार बजता रहा। हालात इतने गंभीर हो गए कि फायर डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

स्थिति और भी अजीब इसलिए हो गई क्योंकि उस वक्त रात के करीब 11:30 बजे थे और बाहर का तापमान शून्य डिग्री के आसपास था। अध्वान ने लिखा कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस हुआ कि एक फर्जी अलार्म की वजह से किसी को इतनी ठंड में बाहर से आना पड़ा।

बाहर ही खाना बनाना शायद एकमात्र समाधान

इस अनुभव के बाद अध्वान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अब कभी पराठे नहीं बनाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वह अकेली हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है, या विदेश में देसी खाना बनाते वक्त और लोगों ने भी ऐसी परेशानी झेली है। हालांकि पोस्ट के अंत में उन्होंने यह भी माना कि इतनी झंझट के बावजूद पराठे बनाना पूरी तरह वाजिब था।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। किसी ने सलाह दी कि खाना बनाते वक्त सेंसर ढक देना चाहिए, तो किसी ने मजाक में कहा कि बाहर ही खाना बनाना शायद एकमात्र समाधान है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां