इंटरनेट पर दो युवकों ने जीता यूजर्स का दिल, इस तरह बचाई कबूतर की जान  
वायरल

इंटरनेट पर दो युवकों ने जीता यूजर्स का दिल, इस तरह बचाई कबूतर की जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कबूतर बिजली की तारों के बीच फंस जाता है। बीच सड़क पर लटका हुआ कबूतर आखिरी सांसों को गिन रहा होता है। लेकिन कबूतर को मुसीबत से बचाने के लिए दो युवक वहां आते हैं।

प्रीति शर्मा

Viral Video: प्रकृति बहुत ही खूबसूरत है जिसमें इंसान और जानवर दोनों ही खूबसूरत तरीके से जीवन व्यतीत करते हैं। लेकिन कई बार मानवीय गलतियों की वजह से या अन्य कारण से बेजुबान जानवरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपने देखा होगा कि पक्षी अक्सर बिजली की तारों पर बैठे रहते हैं। हालांकि उन्हें करंट नहीं लगता है। लेकिन कई बार इन तारों में फंसकर उनकी मौत भी हो जाती है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर इंसानियत की मिसाल कायम हो सकती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कबूतर बिजली की तारों के बीच फंस जाता है। बीच सड़क पर लटका हुआ कबूतर आखिरी सांसों को गिन रहा होता है। लेकिन कबूतर को मुसीबत से बचाने के लिए दो युवक अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कबूतर की जान बचाने के लिए युवक किस तरह कार पर खड़े हो जाते हैं और मानवता की मिसाल पेश करते हैं।

दरअसल सड़के बीच तारों के ऊपर एक कबूतर फंस जाता है। इस कबूतर को मुसीबत में देखकर दो युवक वहां पहुंचते हैं। खुद की जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति कार पर खड़े होकर छलांग लगाने की कोशिश करता है। लेकिन वह ऊपर तक नहीं पहुंचता है। उसके बाद दूसरा दोस्त वहां आता है और उसके कंधे पर बैठकर ऊपर पहुंचता है। फिर दोनों मिलकर कबूतर की जान बचा लेते हैं। तार से निकलने के बाद कबूतर खुले आसमान में उड़ जाता है। इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

वायरल वीडियो पर कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nepalinreels पर शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लाइक्स भी किए हैं। इस पर कई सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि आज हमें ऐसे ही हीरोज की जरूरत है। दूसरे ने कहा कि दुनिया में बदलाव लाने के लिए ऐसी ही सोच और समझदारी की जरूरत है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा कि वीडियो देखने से पता चलता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत