वायरल

स्कूल बस चलाते समय ड्राइवर को आया हार्ट अटैक; फिर मसीहा बना 13 साल का बच्चा, ऐसे बचाई सबकी जान... देखें वीडियो

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: सड़क पर कहीं भी और कभी भी हादसा हो सकता है। सड़क हादसों (Road Accident) में अक्सर कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। चाहे गलती अपनी हो या ना हो। ऐसा ही एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 13 साल के मासूम बच्चे ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट @Enezator से अक्सर अजीबोगरीब वीडियो किए जाते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। यह एक स्कूल बस (School Bus Video) का वीडियो है। इस वीडियो में देख सकते है कि, बस ड्राइवर (Bus Driver) को अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आ जाता है। ड्राइवर बेहोश हो जाता है। तभी एक 13 साल का मासूम लड़का स्टीयरिंग व्हील को संभालता है और खुद बस चलाने लगता है। 

बस में लगे कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। इस बस में कई छोटे-छोटे बच्चे बैठे हैं। ड्राइवर को अचानक बेहोश होता देख बाकी बच्चे घबरा गए। लेकिन, इस बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए स्टीयरिंग अपने हाथ में लिया और सभी की जान बचा ली। 

वीडियो में देख सकते है कि, यह छोटा सा बच्चा एक हाथ से स्टीयरिंग व्हील को संभालते हुए दूसरे हाथ से ड्राइवर की छाती दबा रहा है। तभी वहा दूसरा लड़का आता है और किसी तरह बस को रोक देता है। अब सोशल मीडिया पर इस बच्चे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा कि अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ रही हैं, अच्छा हुआ लड़के ने मदद कर दी। दूसरे ने कहा, यह बच्चा हीरो है, इसकी वजह से लोग बच गए।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत