Strange Street Light : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अक्सर ऐसा होता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ अनोखा दिख जाए तो लोग तुरंत उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब कुछ दोस्त टहलने निकले और उन्हें एक अजीबोगरीब स्ट्रीट लाइट नजर आई, जो इस वीडियो के वायरल होने की वजह बन गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दोस्तों को दिखाते हुए कैमरा ऑन करता है और फिर एक स्ट्रीट लाइट की ओर इशारा करता है। हैरानी की बात यह है कि स्ट्रीट लाइट की दिशा जमीन की ओर होने के बजाय आसमान की तरफ कर दी गई है।
यानी जहां उसे सड़क और लोगों को रोशनी देनी चाहिए, वहां वह ऊपर की ओर रोशनी फैला रही है। इस अजीब नजारे को दिखाते हुए शख्स मजाक में कहता है कि “ये क्या चांद को रोशनी दे रही है?”, और यही बात लोगों को खूब पसंद आ रही है।
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर abhay.flexion9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। अब तक इस वीडियो को 3.8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “जब चांद सबको रोशनी देता है तो उसे कौन देगा?” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “ये एलियन को सिग्नल दे रही है।” इस तरह के फनी रिएक्शन्स ने इस वीडियो को और ज्यादा वायरल बना दिया है।