वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मां-बाप को पहली बार फ्लाइट में बैठाया… बेटे ने पूरा किया मिडिल क्लास का सपना, वीडियो वायरल

Parents First Flight : एक बेटे ने अपने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में बैठाकर उनका बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

हितेश तिवारी

Middle Class Dream : कहा जाता है कि बच्चों की असली कामयाबी वही होती है, जब उनके अपने मां-बाप की आंखों में उनके लिए गर्व और खुशी दिखाई दे। खासकर मिडिल क्लास परिवारों में माता-पिता की आंखों में चमक किसी अवॉर्ड से कम नहीं मानी जाती।

ऐसे परिवारों में फ्लाइट में बैठना भी एक बड़े सपने जैसा होता है, जिसे पूरा करने में कई साल लग जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों के दिल को छू लिया है।

माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में लेकर आया बेटा

इंस्टाग्राम पर @vishh.mms नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में एक बेटा अपने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में बैठाने एयरपोर्ट लेकर पहुंचता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि माता-पिता के चेहरे पर खुशी के साथ हल्की घबराहट भी झलक रही है। कभी वे एयरपोर्ट की चमक-दमक को हैरानी से देखते हैं तो कभी बेटे की तरफ देखकर मुस्कुरा देते हैं।

फ्लाइट के अंदर सीट पर बैठते ही माता-पिता का उत्साह और भावुकता साफ नजर आती है। वहीं बेटे के चेहरे पर भी गर्व और सुकून दिखाई देता है, मानो उसने जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो।

यह बहुत गर्व का पल है, देखकर दिल खुश हो गया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सच्चा प्यार और कृतज्ञता, असली सफलता ऐसी ही होती है।” दूसरे ने कहा, “यह बहुत गर्व का पल है, देखकर दिल खुश हो गया।”

कई लोगों ने इसे हर मिडिल क्लास परिवार का सपना बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट में यह भी लिखा कि यह सपना सिर्फ बेटों का ही नहीं, बेटियों का भी होता है। कुल मिलाकर यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि असली कामयाबी वही है, जब मां-बाप अपने बच्चों पर गर्व महसूस करें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां