मांफी मांगता युवक (सोर्स: वीडियो) 
वायरल

पहले माफी मंगवाई फिर शिवसैनिक से पिटवाया, उद्धव के पूर्व सांसद का कांड- VIDEO

ठाणे में उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व सांसद राजन विचारे ने दूसरे प्रदेश से आए लोगों को अपने कार्यालय में बुलाय और कार्यकर्ताओं से उनकी पिटाई करवाई, उनसे माफ़ी मंगवाई। जिसका वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है।

आकाश मसने

महाराष्ट्र में मराठी न बोलने पर लोगाें की पिटाई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा एक गुजराती व्यापारी को पिटने वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है, कि ठाणे में एक और मामला सामने आ गया। इस बार पिटाई करने वाले राज ठाकरे की पार्टी के नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे के पार्टी के नेता है।

ठाणे से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे ने दूसरे प्रदेश से आए व्यापारियों को अपने कार्यालय में बुलाया, अपने कार्यकर्ताओं से उनकी पिटाई करवाई, उनसे माफ़ी मंगवाई। उन्हें धमकी देते देते हुए कहा कि वे सिर्फ़ मराठी में ही बात करें।

क्या है मामला?

कुछ दिन पहले ठाणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक मराठी युवक के साथ कुछ प्रवासी युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। प्रवासी युवक इस मराठी युवक को बार-बार परेशान कर रहे थे। इस संबंध में इस मराठी युवक ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे से शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद राजन विचारे ने पीड़ित युवक को शिवसैनिक बताते हुए पिटाई करने वालों को सबक सिखाया है। उन्होंने प्रवासी युवकों को अपने ऑफिस बुलाकर माफी मंगवाई और पिटाई भी करवाई। जिसका एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

यहां देखें वीडियो

राजन विचारे ने मारपीट करने वाले लोगों को अपने कार्यालय में बुलाया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो लाेग एक शिवसैनिक से कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं। इसके बाद वहां खड़ा शिवसैनिक उन्हें थप्पड़ जड़ देता है। थोड़ी देर बाद पूर्व सांसद राजन विचारे दोनों को धमकाते हैं और दोबारा ऐसा न करने को कहते हैं।

इसके बाद पूर्व सांसद उनसे कहते नजर आ रहे हैं कि ये महाराष्ट्र है यहां इतनी चर्बी नहीं चलेगी। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर मराठी न बाेलने पर व्यापारियों की पिटाई का बताकर शेयर कर रहे हैं। नवभारतलाइव इस वीडियो को लेकर किसी भी प्रकार का दावा या पुष्टि नहीं करता।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन