वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

₹1000 की चाय और रॉल्स रॉयस की सवारी! ‘डीलक्स भैयाजी’ का अनोखा बिजनेस हुआ वायरल

Rolls Royce Tea Viral Video : एक इंफ्लुएंसर ने रॉल्स रॉयस में बैठकर ₹1000 की चाय बेचने का अनोखा आइडिया पेश किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Luxury Tea Experience : भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक इमोशन है। गली के नुक्कड़ से लेकर बड़े होटलों तक, चाय हर वर्ग के लोगों को जोड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई आपको ₹1000 में चाय पिलाए और वो भी लग्जरी कार Rolls-Royce के अंदर बैठाकर?

सोशल मीडिया पर ‘डीलक्स भैयाजी’ (@deluxebhaiyaji) नाम के कंटेंट क्रिएटर ने इस अनोखे आइडिया को हकीकत में बदल दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

रॉल्स रॉयस में बिठाकर पिलाई 1 हजार की चॉय

इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस खास ‘रॉयल चाय’ एक्सपीरियंस की शुरुआत की गई। सबसे पहले एक लग्जरी कार रेंटल से रॉल्स रॉयस को करीब 1 लाख रुपये में किराए पर लिया गया। इसके बाद प्रीमियम चाय तैयार करवाई गई और पूरे सेटअप को एक VIP अनुभव देने के लिए कार के सामने रेड कार्पेट बिछाया गया।

चाय के साथ महंगी कुकीज भी परोसी गईं और खुद क्रिएटर फाइव स्टार होटल के वेटर की तरह तैयार होकर ग्राहकों का स्वागत करता नजर आया। पूरा माहौल ऐसा बनाया गया कि लोग खुद को किसी खास अनुभव का हिस्सा महसूस करें।

लोगों ने इस आइडिया को ‘नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग’ बताया

जब लोग वहां पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि ₹1000 में वे न सिर्फ चाय पी सकते हैं, बल्कि रॉल्स रॉयस में बैठकर एक छोटा सा राइड एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। हैरानी की बात यह रही कि लोगों ने इस ऑफर को हाथोंहाथ लिया और खुशी-खुशी पैसे भी दिए।

वायरल वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, और यूजर्स इस आइडिया को ‘नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग’ बता रहे हैं। यह उदाहरण साफ दिखाता है कि आज के दौर में लोग सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि ‘एक्सपीरियंस’ के लिए पैसे खर्च करते हैं- और यही असली मार्केटिंग गेम है।

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव