वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

राजस्थान में घोड़े पर Blinkit बैग टांगे दिखे बुजुर्ग, वीडियो हुआ वायरल

Elderly Blinkit Delivery Horse : राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके से सामने आए वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर Blinkit का बैग टांगे नजर आए, क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

Elderly Delivery Man on Horse : राजस्थान की धरती पर घोड़े और ऊंट परंपरा, शान और शौर्य के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर Blinkit का पीला डिलीवरी बैग टांगे नजर आ रहे हैं।

आमतौर पर डिलीवरी कर्मचारी बाइक या स्कूटी से सामान पहुंचाते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग दिखा। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और लोग मजेदार टिप्पणियां करने लगे।

घोड़े पर सवार बुजुर्ग, कंधे पर डिलीवरी बैग

वायरल वीडियो में बुजुर्ग शख्स पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में नजर आते हैं। वह आराम से घोड़े पर बैठे सड़क से गुजर रहे हैं और उनकी पीठ पर Blinkit का बैग साफ दिखाई देता है। किसी राहगीर ने यह दृश्य मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के किसी ग्रामीण क्षेत्र का है, जहां कच्ची सड़कों के कारण बाइक से पहुंचना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह सचमुच की डिलीवरी थी या किसी ने मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो @Kapil_Jyani_ नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘डिजिटल इंडिया’ की नई तस्वीर बता रहे हैं, तो कुछ मजाक में कह रहे हैं कि पेट्रोल महंगा हो तो घोड़ा ही सही।

कई यूजर्स ने लिखा कि आज के युवाओं को जहां घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं, वहीं बुजुर्ग घोड़े पर डिलीवरी करते दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे मेहनत और जज्बे की मिसाल बताया है। कुल मिलाकर यह वीडियो परंपरा और आधुनिक तकनीक के अनोखे मेल के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज