वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन ने बनाई जलेबी, सिख गेम्स का वीडियो हुआ वायरल

New Zealand PM Jalebi Video ऑकलैंड में सिख गेम्स के दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने जलेबी बनाने की कोशिश की। उनका यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

हितेश तिवारी

Sikh Games Jalebi Video : न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ऑकलैंड में आयोजित सिख गेम्स में पहुंचकर सबको चौंका दिया, जब उन्होंने भारतीय पारंपरिक मिठाई जलेबी बनाने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में उनके साथ स्थानीय सांसद रीमा नखले भी मौजूद थीं। सिख गेम्स हर साल आयोजित किए जाते हैं, जहां खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और समुदायिक उत्सवों के माध्यम से सिख समुदाय एकजुट होता है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लक्सन ने एथलीटों से मुलाकात की, प्रदर्शनकारियों से बात की और फिर मुख्य मंच के पास लगे बड़े कड़ाह के पास जाकर जलेबी डालने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर यह पल जमकर चर्चा में है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री लक्सन बड़ी मुस्कान के साथ जलेबी का घोल गर्म तेल में डालने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ इस दौरान उत्साह से चिल्लाती दिखाई दी। लक्सन ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा— "प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं  और उन सभी को भी जो मेरी बनाई हुई जलेबी खाएंगे।"

इस पर लोगों ने ढेरों मजेदार कमेंट किए। किसी ने उन्हें “द कुलेस्ट प्राइम मिनिस्टर” कहा, तो किसी ने लिखा- “आधा किलो मेरे लिए।”  एक यूजर ने तो उनकी जलेबी की तारीफ करते हुए कहा- “बेहतरीन बावर्ची।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है।

सिख गेम्स की हुई तारीफ

सिख गेम्स की कुछ झलकियां सांसद रीमा नखले ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें प्रधानमंत्री लक्सन, मंत्री मार्क मिशेल और साइमोन ब्राउन प्रतिभागियों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह आयोजन न सिर्फ स्थानीय खिलाड़ियों को, बल्कि दुनिया भर से आए प्रतिभागियों को एक साथ लाता है।

हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक सिख खेलों के साथ कई वेस्टर्न स्पोर्ट्स का भी शानदार आयोजन हुआ। रीमा नखले ने आयोजकों और स्वयंसेवकों को इतने शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री द्वारा जलेबी बनाने का यह मजेदार और दिल छू लेने वाला अंदाज इस आयोजन की सबसे खास झलक बन गया।

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं