पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर शेयर हुए मजेदार मीम्स (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

Fuel Hike Memes : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद लोगों की नाराजगी अब सोशल मीडिया पर नजर आने लगी है। लोग बढ़ती महंगाई पर मजेदार मीम्स से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Petrol Diesel Price Hike Memes : देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ाने लगी हैं। कुछ दिनों पहले तक जहां पेट्रोल की कीमत करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल लगभग 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास थी, वहीं हालिया बढ़ोतरी के बाद दोनों के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

पेट्रोल में लगभग 2.61 रुपये और डीजल में करीब 2.71 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बाद कई जगहों पर पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल भी 95 रुपये से ऊपर चला गया है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर शेयर हुए मजेदार मीम्स

इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताने का अलग तरीका खोज लिया है। कई यूजर्स पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मजेदार मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। देखिए मजेदार मीम्स...

  • एक यूजर ने चौथी बार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर शेयर किया- ‘धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है’ वाली लाइन को ‘धीरे-धीरे प्राइस को बढ़ाना है’ से रिप्लेस।

      • एक यूजर ने लिखा- सांस लेता हूं तो पेट्रोल प्राइस 1-2 रुपए बढ़ जाता है।
        • एक यूजर ने मॉडिफाई बेल गाड़ी की तस्वीर शेयर कर लिखा- मैंने तो यह बुक कर दी, तुम भी कर दो।
          • एक अन्य यूजर ने लिखा- थोड़े-थोड़े दिन में एक-दो रुपए बढ़ा रहे हैं, जैसे किसी को पता नहीं चलेगा।
    ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

    चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

    INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

    गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे