वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सीट बेल्ट की जगह पतलून की बेल्ट! चालान से बचने का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग

Pakistan Viral Video : पाकिस्तान से सामने आए एक वायरल वीडियो में शख्स ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए सीट बेल्ट की जगह अपनी पतलून की बेल्ट लगा दी। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे।

हितेश तिवारी

Traffic Challan Trick : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पड़ोसी देश पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि लोग हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने उसे सीट बेल्ट न पहनने के आरोप में रोका था। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाकिस्तान का देसी जुगाड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कार चालक से पूछता है कि उसने सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाई। इस पर ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स बड़े आत्मविश्वास से कहता है, “जनाब, मैंने बेल्ट लगाई है।” जैसे ही कैमरा सीट बेल्ट की तरफ जाता है, असली मामला सामने आ जाता है।

कार की असली सीट बेल्ट खराब और टूटी हुई थी। उसकी जगह उस व्यक्ति ने अपनी पतलून की बेल्ट खोलकर कार की हुक में फंसा दी थी, ताकि दूर से देखने पर लगे कि उसने सीट बेल्ट पहनी हुई है। यह अनोखा जुगाड़ देखकर लोग चौंक गए।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि दिमाग तो है, लेकिन गलत दिशा में लगाया गया है। वहीं कुछ ने कहा कि ऐसा टैलेंट सही जगह इस्तेमाल होता तो कमाल कर देता।

हालांकि यह वीडियो देखने में भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह सड़क सुरक्षा के नियमों की अहमियत भी याद दिलाता है। सीट बेल्ट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जान बचाने का सबसे जरूरी साधन है। ऐसे जुगाड़ से कुछ पल की राहत मिल सकती है, लेकिन जोखिम बहुत बड़ा हो सकता है।

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट