वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल के सामने से गुजर रहे थे प्रदर्शनकारी, बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बढ़ाया हौसला; VIDEO वायरल

School Children Waving at Protestor : मुंबई में NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान दादर के एक स्कूल के बच्चों और प्रदर्शनकारियों के बीच का एक भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

School Children Protestor Viral Video : मुंबई में NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में निकाले गए प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में प्रदर्शनकारी दादर के एक स्कूल के सामने से गुजरते दिखाई देते हैं।

स्कूल परिसर के अंदर खड़े बच्चे प्रदर्शनकारियों को देखकर उत्साह के साथ हाथ हिलाते हैं। जवाब में प्रदर्शनकारी भी मुस्कुराते हुए बच्चों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं और अपनी रैली आगे बढ़ा देते हैं। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद सकारात्मक पल बता रहे हैं।

बच्चों और प्रदर्शनकारियों का खास पल

वीडियो में किसी तरह की नारेबाजी या टकराव नहीं, बल्कि एक सहज और मानवीय क्षण दिखाई देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को साझा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के बीच भी ऐसे छोटे-छोटे पल लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

कई लोगों ने बच्चों की मासूमियत और प्रदर्शनकारियों के शांत व्यवहार की सराहना की। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि समाज में संवाद और सम्मान की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए, चाहे विचार अलग-अलग ही क्यों न हों।

भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि यह प्रदर्शन NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया गया था। इस आंदोलन का नेतृत्व Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके कर रहे हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठा रहे हैं।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का इस मुद्दे को लेकर जारी अनशन भी चर्चा में है। प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन बच्चों और प्रदर्शनकारियों के बीच का यह छोटा-सा पल लोगों को सबसे अलग और यादगार लगा।

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार