वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दोस्त नहीं मिले तो महिला अकेले निकली कॉफी डेट पर, वीडियो देख लोग बोले- खुद की कंपनी सबसे बेस्ट

Solo Coffee Date : मुंबई की एक महिला का अकेले कॉफी डेट पर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तों के व्यस्त होने पर उसने घर में रहने के बजाय खुद के साथ समय बिताने का फैसला किया।

हितेश तिवारी

Self Love Viral Video : अकेले समय बिताना हमेशा अकेलेपन की निशानी नहीं होता। कई बार यह खुद को समझने, पसंद करने और अपने दिन को बेहतर बनाने का तरीका भी बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई की रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर नैन्सी ने दिखाया कि दोस्तों के व्यस्त होने पर उन्होंने घर में उदास बैठने के बजाय खुद के साथ कॉफी डेट पर जाना चुना। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @voguewithnancy पर शेयर किया।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी अपनी कंपनी चुपके से कमाल कर रही है।" वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और इसे सेल्फ लव की शानदार मिसाल बताया जा रहा है।

महिला अकेले निकली कॉफी डेट पर

वायरल वीडियो में नैन्सी बताती हैं कि उनका बाहर जाने का मन था, लेकिन रविवार होने के बावजूद उनके कोई दोस्त खाली नहीं थे। ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वह किसी का इंतजार नहीं करेंगी। उन्होंने अच्छा आउटफिट पहना, एक कॉफी शॉप पहुंचीं, अपनी पसंद की कॉफी पी और फिर शहर में घूमते हुए अपने पसंदीदा गाने सुने।

नैन्सी ने कहा कि उन्हें दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है, लेकिन अपनी खुद की संगति भी उतनी ही पसंद है। उन्होंने इस अनुभव को "10 में से 10" बताते हुए कहा कि खुद से प्यार करना और अपने साथ समय बिताना भी बेहद खास एहसास होता है।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा कि अकेले समय बिताना उन्हें सुकून देता है और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत शांतिपूर्ण एहसास है।"

यह सेल्फ लव की शानदार मिसाल

दूसरे ने कहा, "यही असली आजादी वाली जिंदगी है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि कभी बिना संगीत के भी टहलना चाहिए, ताकि प्रकृति की आवाजों का आनंद लिया जा सके।

कई लोगों ने माना कि पहले उन्हें अकेले रहना पसंद नहीं था, लेकिन अब वे अपनी ही संगति में खुशी महसूस करते हैं। कुछ यूजर्स ने नैन्सी की हिम्मत और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि हर किसी को खुद के साथ समय बिताना सीखना चाहिए।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच