वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

घर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल

Monkey Steals Almonds : एक बंदर के घर में घुसकर फ्रिज से बादाम चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और मनोरंजन दोनों महसूस कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर घर के अंदर घुसकर ऐसा काम करता नजर आता है, जिसे देखकर लोग चौंक गए।

आमतौर पर बंदरों के खाने-पीने की चीजें छीनने वाले वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार बंदर ने कुछ अलग ही कर दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर सीधे घर के अंदर पहुंच जाता है और किचन में रखे फ्रिज पर चढ़ जाता है।

बंदर घर में घुसकर फ्रिज में रखी बादाम ले गया

इसके बाद बंदर फ्रिज को खोलता है और उसमें से बादाम का पैकेट निकालकर ले जाता है। यह पूरा नजारा घर में मौजूद एक लड़की अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है। वीडियो में बंदर की हरकतें इतनी समझदारी भरी लगती हैं कि लोग हैरान हो रहे हैं।

ऐसा लगता है मानो उसे पता हो कि फ्रिज में क्या रखा है और उसे क्या चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि बंदर कितने चालाक और समझदार होते हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब बादाम खाकर इसका दिमाग और तेज हो जाएगा,” वहीं दूसरे ने कहा, “काम की चीज लेकर गया है।”

कुछ लोगों ने इसे हंसी-मजाक में लिया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे मामलों में घरों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज