वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हेलिकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठा सैन्य पायलट, ट्रेनिंग पूरी होते ही गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

Military Pilot Proposal : सैन्य पायलट की ग्रेजुएशन सेरेमनी उस समय यादगार बन गई जब ट्रेनिंग पूरी करने के तुरंत बाद उसने हेलिकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया।

हितेश तिवारी

Army Aviation Pilot Proposal Video : महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित एक सैन्य ग्रेजुएशन समारोह उस समय खास बन गया जब एक युवा सैन्य पायलट ने अपनी पेशेवर उपलब्धि को जिंदगी के सबसे यादगार व्यक्तिगत पल में बदल दिया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पायलट ने हेलिकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया।

यह भावुक दृश्य देखते ही वहां मौजूद परिवार के सदस्य, साथी अधिकारी और मेहमान खुशी से झूम उठे। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

सैन्य पायलट ने हेलिकॉप्टर के सामने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया

जानकारी के मुताबिक यह घटना नासिक स्थित Combat Army Aviation Training School (CAATS) में आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद हुई। सैन्य पायलट भरत भारद्वाज ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड Aarushi को हेलिकॉप्टर के पास ले जाकर अचानक प्रपोज कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह घुटनों पर बैठकर अंगूठी आगे बढ़ाता है, वहां मौजूद लोगों की निगाहें उसी ओर टिक जाती हैं। आरुषि ने भी मुस्कुराते हुए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जिसके बाद तालियों और खुशी के शोर से पूरा माहौल गूंज उठा।

लोगों ने इसे अब तक का सबसे यादगार प्रपोजल्स बताया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग देशभक्ति, उपलब्धि और प्यार का खूबसूरत संगम बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि पायलट के लिए यह दो नई यात्राओं की शुरुआत थी- एक देश की सेवा के लिए और दूसरी अपने निजी जीवन के नए अध्याय के लिए।

वहीं कुछ लोगों ने इसे अब तक के सबसे यादगार प्रपोजल्स में से एक बताया। सैन्य अनुशासन और भावनात्मक खुशी के इस अनोखे मेल ने इंटरनेट यूजर्स को काफी प्रभावित किया है और वायरल वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी