वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित

Monkey Holding Kitten : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक बंदर को बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाए घूमते देखा गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यूजर्स ने बिल्ली के बच्चे के रेस्क्यू की मांग की।

हितेश तिवारी

Monkey Kitten Compassion : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक भी किया है और चिंतित भी। नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में एक बंदर को बिल्ली के छोटे बच्चे को अपने सीने से लगाए छतों पर घूमते देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर बिल्ली के बच्चे को इस तरह पकड़े हुए था मानो वह उसकी अपनी संतान हो। देखते ही देखते यह नजारा पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

बंदर बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाए दिखा

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। वीडियो में बंदर छत से छत पर कूदता दिखाई देता है और बिल्ली का बच्चा उसके सीने से चिपका रहता है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्ली का बच्चा भूख और प्यास के कारण आवाज कर रहा था, जिससे लोगों को उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी।

वहीं कुछ लोग इसे जानवरों के बीच ममता और करुणा का अनोखा उदाहरण भी मान रहे हैं। इस दृश्य ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि संवेदनाएं केवल इंसानों तक सीमित नहीं हैं।

बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर #SaveAnimals जैसे हैशटैग के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को टैग कर बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की जा रही है।

कई यूजर्स ने प्रशासन से अपील की है कि समय रहते हस्तक्षेप किया जाए ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। फिलहाल यह मामला ऑनलाइन चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द ही उचित कदम उठाएगा।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास