वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शहीद बेटे की मूर्ति को ठंड से बचाने मां ने ओढ़ाया कंबल, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

Mother Emotional Video : जम्मू में एक शहीद जवान की मां ने ठंड से बचाने के लिए अपने बेटे की प्रतिमा को कंबल ओढ़ाया। यह भावुक कर देने वाला दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Shaheed Son Statue : दिल को छू लेने वाली यह कहानी सिर्फ एक मां और उसके शहीद बेटे की नहीं, बल्कि उस ममता की है जो मौत के बाद भी अपने लाल की फिक्र करना नहीं छोड़ती। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

जम्मू की रहने वाली जसवंत कौर ने अपने शहीद बेटे की प्रतिमा को ठंड से बचाने के लिए कंबल और गर्म कपड़े पहनाए, मानो उनका बेटा आज भी उनके सामने जीवित खड़ा हो।

सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, यह प्रतिमा बीएसएफ के जवान कॉन्स्टेबल गुरनाम सिंह की है, जिन्होंने साल 2016 में बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था।

इस दौरान दुश्मन की ओर से चली स्नाइपर गोली उनके सिर में लगी, जो बाद में जानलेवा साबित हुई। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया और अमर हो गए। गांव के चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा आज भी लोगों को उनके साहस और बलिदान की याद दिलाती है।

यूजर्स ने मां के जज्बे को सलाम किया

जसवंत कौर के लिए उनका बेटा आज भी जिंदा है। ठंड बढ़ने पर उन्हें बेटे को सर्दी लगने की चिंता सताने लगी, जिसके बाद उन्होंने प्रतिमा को कंबल ओढ़ा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपकंपाती ठंड के बीच मां अपने बेटे की मूर्ति को बड़े प्यार से ढकती है। इस दृश्य में कोई संवाद नहीं है, कोई नारा नहीं, सिर्फ एक मां का खामोश प्रेम है, जो हर देखने वाले की आंखें नम कर देता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे देखकर मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं और इसे सच्चे मातृत्व की मिसाल बता रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ऐसी मांएं ही असली हीरो होती हैं, जिनका दिल अपने शहीद बेटे के लिए आखिरी सांस तक धड़कता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां