वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग

Neighbour Balcony Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर पड़ोसी फ्लैट की ओर झुककर वीडियो बनाता नजर आ रहा है। वीडियो देख लोगों ने नाराजगी जताई।

हितेश तिवारी

Apartment Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट की खिड़की के बाहर खतरनाक तरीके से बैठा दिखाई देता है। दावा किया जा रहा है कि वह पड़ोसी फ्लैट की गतिविधियों को देखने या रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि वीडियो की जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है। कई यूजर्स इसे दूसरों की निजता में दखल देने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं।

पड़ोसी की बालकनी में झांककर वीडियो बनाता शख्स

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसके बाद यह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फैल गया। वीडियो में एक व्यक्ति खिड़की के बाहरी हिस्से पर बैठा हुआ नजर आता है और पड़ोसी की बालकनी की दिशा में काफी दूर तक झुकता दिखाई देता है।

ऐसा भी प्रतीत होता है कि उसके हाथ में मोबाइल फोन है। पूरे वीडियो के दौरान वह लंबे समय तक उसी स्थिति में रहता है और पड़ोस की ओर देखता नजर आता है। बाद में वह धीरे-धीरे वापस सीधा बैठ जाता है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का मानना है कि जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो देख भड़के लोग, कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जबकि कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताया। कई लोगों ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी में इस तरह दखल देना गलत है और ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इतनी ऊंचाई पर इस तरह झुकना खुद की जान को भी खतरे में डाल सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और इससे जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट