वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लड्डू गोपाल को सैलून ले गई महिला, वायरल वीडियो पर छिड़ी आस्था बनाम दिखावे की बहस

Laddoo Gopal Viral Video : लड्डू गोपाल की मूर्ति को सैलून में हेयर वॉश कराने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आस्था और दिखावे को लेकर बहस छिड़ गई है।

हितेश तिवारी

Krishna Idol Salon Controversy : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आस्था और दिखावे के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला लड्डू गोपाल की मूर्ति को सैलून में लेकर जाती है और वहां उनका हेयर वॉश करवाती नजर आती है।

इस क्लिप को कंटेंट क्रिएटर मनीष आरजे ने शेयर किया था, जिसमें सैलून स्टाफ मूर्ति के बालों में शैंपू लगाकर मसाज करता है और फिर हेयर ड्रायर से सुखाकर चोटी बनाता है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

लड्डू गोपाल की मूर्ति को सैलून लेकर पहुंची महिला

कई यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की और इसे आस्था के नाम पर दिखावा बताया। कुछ लोगों का कहना है कि पूजा-पाठ के अपने नियम और परंपराएं होती हैं, जिनका पालन करना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की कोशिश करार दिया।

एक यूजर ने लिखा कि “यह भक्ति नहीं, बल्कि ध्यान खींचने का तरीका है,” जबकि दूसरे ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। इस वीडियो को दोबारा शेयर करने वाले कुछ अकाउंट्स ने भी इस पर सख्त टिप्पणी की, जिससे बहस और तेज हो गई।

वायरल वीडियो पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

हालांकि, हर कोई इस वायरल वीडियो के खिलाफ नहीं है। कुछ यूजर्स का मानना है कि आस्था व्यक्त करने का हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है और इसे इतनी सख्ती से जज नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, अगर किसी की भावना में सच्चाई है, तो उसे गलत नहीं कहा जा सकता।

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय को साफ दिखा रहा है- एक ओर परंपरा और मर्यादा की बात करने वाले लोग हैं, तो दूसरी ओर व्यक्तिगत आस्था की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले। यह मामला इस बात पर भी सवाल खड़ा करता है कि क्या सोशल मीडिया के दौर में धार्मिक भावनाएं भी कंटेंट का हिस्सा बनती जा रही हैं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा