चक्कर खाकर गिरी महिला का इलाज करती दुल्हन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में ऐसा नजारा, डॉक्टर दुल्हन ने मिनटों में बचाई महिला की जान! Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

Kolhapur Wedding Incident: कोल्हापुर बांदिवडे में शादी समारोह के दौरान महिला मेहमान अचानक चक्कर खाकर मंच पर गिर गई। डॉक्टर दुल्हन ने तुरंत मौके पर उसका उपचार किया।

आकाश मसने

Doctor Bride Saves Unconscious Guest Viral Video: कोल्हापुर जिले के बांदिवडे में हाल ही में एक शादी समारोह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शादी के मंडप में अचानक एक महिला मेहमान चक्कर खाकर सीधे मंच पर गिर पड़ी। यह नजारा देख आसपास खड़े लोग सकते में आ गए। लेकिन यही वो पल था जब दुल्हन ने अपनी असली हीरोइन वाली छवि दिखाई।

मंडप में दुल्हन के रूप में मौजूद डॉक्टर ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और गिर गई महिला का उपचार करना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में महिला की हालत में सुधार होने लगा और मंडप में माहौल फिर से सामान्य हो गया। डॉक्टर दुल्हन की तत्परता और हिम्मत को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसकी तारीफ की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियाे

इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शादी की चहल-पहल के बीच कैसे डॉक्टर दुल्हन ने अपनी प्रोफेशनल स्किल और साहस का परिचय देते हुए तुरंत महिला का इलाज शुरू किया। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन चक्कर आकर गिरी महिला के पास पहुंचती है और पास खड़े लोगों से उसके पैर ऊपर उठाने कहती है। लोग महिला के पैरों को माेड़ने की कोशिश करते है, तभी दुल्हन उन्हें टोकते हुए कहती है कि पैर मोड़ना नहीं है ऊपर उठाना है। इसके बाद वह महिला के चेहरे को थपथपाती है। थोड़ी देर बाद महिला को होश आता है, तब दुल्हन उनसे पूछती है कि अब कैसा महसूस हो रहा है। सुबह खाया या नहीं?

लोगों ने की दुल्हन की तारीफ

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा सिर्फ शादी का नहीं बल्कि इंसानियत और सेवा भाव का भी शानदार उदाहरण है। वहीं, महिला मेहमान ने भी डॉक्टर दुल्हन को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका तेज और पेशेवर रुख ही उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद मिला।

बांदिवडे की यह शादी अब सिर्फ दो परिवारों के मिलन की कहानी नहीं रह गई, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए लोगों के दिलों में डॉक्टर दुल्हन की बहादुरी और निस्वार्थ सेवा की मिसाल बन गई है।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि कभी-कभी असली हीरो वही होते हैं, जो आम दिनों में भी दूसरों की मदद के लिए बिना हिचकिचाए आगे बढ़ जाते हैं।

Delhi Building Collapse Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 7, दिल्ली HC में आज होगी सुनवाई; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे