वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

iPhone की टूटी स्क्रीन का देसी जुगाड़! माउस से चलाया फोन, इंटरनेट बोला- असली इंजीनियर

Broken iPhone Screen : कोलकाता के एक युवक ने टूटे iPhone को माउस से चलाकर ऐसा देसी जुगाड़ दिखाया कि लोग इसे iPhone Ultra Pro Max Hack कहने लगे और युवक के दिमाग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

iPhone Mouse Trick : iPhone की स्क्रीन टूटना किसी हार्ट-अटैक से कम नहीं होता। फोन पहले ही महंगा होता है और ऊपर से उसकी स्क्रीन रिपेयर कराने का खर्च इतना कि उसी पैसों में एक नया एंड्रॉयड फोन आ जाए।

लेकिन कोलकाता के एक ‘खुराफाती’ दिमाग ने इस समस्या का ऐसा देसी तोड़ निकाल लिया कि इंटरनेट यूजर्स उसे सलाम ठोक रहे हैं। लोग इस जुगाड़ को “iPhone Ultra Pro Max Hack” कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर रेहान सिंह नाम के यूजर ने इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर जुगाड़ का वीडियो वायरल

वीडियो की शुरुआत में एक iPhone दिखाया जाता है, जिसकी हालत बेहद खराब है। फोन की स्क्रीन पूरी तरह टूट चुकी है, पीछे का पैनल भी चकनाचूर नजर आता है और टच स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया है। आमतौर पर ऐसे फोन को लोग बेकार मानकर रख देते हैं या रिपेयर शॉप के चक्कर लगाने लगते हैं।

लेकिन तभी वीडियो में एक जबरदस्त ट्विस्ट आता है। लड़का एक वायर्ड कंप्यूटर माउस निकालता है और एक कनेक्टर की मदद से उसे सीधे टूटे हुए iPhone से जोड़ देता है। जैसे ही माउस कनेक्ट होता है, फोन की स्क्रीन काम करने लगती है।

इसके बाद वह माउस से कर्सर घुमाता है, पासवर्ड डालता है, ऐप्स खोलता है और फोन को बिल्कुल कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करता नजर आता है। इस जुगाड़ के बाद टूटी स्क्रीन की कोई जरूरत ही नहीं रह जाती। फोन भले ही देखने में खराब हो, लेकिन काम करने लगता है।

इसे ही कहते हैं असली इंजीनियर, हजारों रुपये बचा लिए

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जहां इस देसी तकनीक पर हंस रहे हैं, वहीं युवक के दिमाग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, इसे ही कहते हैं असली इंजीनियर, हजारों रुपये बचा लिए।” दूसरे ने कमेंट किया, “इंडिया से बाहर ऐसा जुगाड़ नहीं मिलेगा, हम भारतीय कुछ भी चला सकते हैं।”

कई यूजर्स ने इसे अब तक का सबसे किफायती और स्मार्ट टेक जुगाड़ बताया है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि जब बात जुगाड़ की हो, तो भारतीय दिमाग का कोई मुकाबला नहीं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां