वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल

Indian Train Viral Video : भीड़भाड़ वाली ट्रेन के जनरल कोच में एक शख्स ने रस्सी की मदद से अपनी अलग सीट बना ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

General Coach Jugaad Video : भारत में जुगाड़ एक ऐसी कला है, जो हर किसी में किसी न किसी रूप में देखने को मिल ही जाती है। कई बार लोग छोटी-छोटी समस्याओं का हल ऐसे अनोखे तरीकों से निकालते हैं कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वीडियो एक भारतीय ट्रेन के जनरल कोच का बताया जा रहा है, जहां भीड़ के बीच एक शख्स ने अपने बैठने और लेटने का अलग ही इंतजाम कर लिया।

जनरल कोच में सीट के लिए युवक का अनोखा जुगाड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जनरल कोच में काफी भीड़ है और लोगों को बैठने की जगह तक मुश्किल से मिल रही है। ऐसे में एक शख्स रस्सी का इस्तेमाल करके अपने लिए सीट तैयार करता नजर आता है।

वह बड़ी ही समझदारी से कोच के अंदर रस्सी बांधकर एक तरह का झूला या बर्थ जैसा बना लेता है। खास बात यह है कि वह अपने इस जुगाड़ में सफल भी हो जाता है और वीडियो के अंत में उसी पर आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है। भीड़भाड़ के बीच इस तरह का समाधान लोगों को हैरान कर रहा है।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Satyanaray720 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम।” वीडियो देखने के बाद यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का जुगाड़ दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। फिलहाल, यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और एक बार फिर भारतीय जुगाड़ की मिसाल पेश कर रहा है।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया