वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - इंस्टाग्राम) 
वायरल

भूख पहचानकर खुद ऑर्डर करता है खाना, भारतीय इंजीनियर ने बनाया अनोखा गैजेट MOM

Viral Invention एक भारतीय इंजीनियर ने ऐसा अनोखा डिवाइस बनाया है जो पेट की आवाज सुनकर अपनी मर्ज़ी से ज़ोमैटो पर खाना ऑर्डर कर देता है। MOM नाम का यह गैजेट सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

MOM Device : सोशल मीडिया पर फूड हैक्स और किचन ट्रिक्स की भरमार है, लेकिन एक भारतीय इंजीनियर का नया आविष्कार लोगों को चौंका रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया यह अनोखा डिवाइस आपकी भूख पहचानकर अपने-आप खाना ऑर्डर कर देता है।

कंटेंट क्रिएटर @zikiguy की सीरीज “Inventions You Will Never Think Of” में दिखाया गया यह गैजेट कई लोगों की उस आम समस्या का मज़ाकिया समाधान पेश करता है, जिसमें लोग व्यस्तता के चलते समय पर खाना खाना भूल जाते हैं। वीडियो में इस डिवाइस को दिखाते हुए बताया गया कि इसका नाम MOM (Meal Ordering Module) है, जिसे बेल्ट पर लगाया जाता है।

यह पेट से आने वाली गुर्राहट की आवाज सुनकर भूख पहचान लेता है और जैसे ही आवाज मिलती है, यह ज़ोमैटो के जरिए अपने-आप खाना ऑर्डर कर देता है। क्रिएटर मजाक में कहते हैं, “इसका नाम MOM इसलिए है क्योंकि यह मुझे माँ की तरह टाइम पर खाना खाने के लिए मजबूर करता है।”

डिवाइस पेट की आवाज को समझकर खाना ऑर्डर करता है

इस गैजेट को बनाने की प्रक्रिया भी लोगों के लिए काफी दिलचस्प रही। इंजीनियर ने पेट की आवाज रिकॉर्ड करने के लिए अपनी बहन का स्टेथोस्कोप, एक छोटा माइक्रोफोन, साउंड सेंसर, बैटरी और ESP32 माइक्रोकंट्रोलर का इस्तेमाल किया। यह डिवाइस पेट की आवाजों को सुनकर उनका डेटा वाई-फाई के जरिए लोकल सर्वर में भेजता है, जहां कोड आवाजों की तीव्रता और अवधि का विश्लेषण करता है।

अगर पेट की आवाज तेज और लंबी होती है, तो डिवाइस मानता है कि भूख ज्यादा है और दो पिज्जा या पूरी बिरयानी जैसा बड़ा ऑर्डर कर देता है। इंजीनियर ने इसे पूरा रूप देने के लिए 3D-प्रिंटेड बॉडी और ऑन/ऑफ स्विच भी लगाया। वीडियो में क्रिएटर दिखाते हैं कि कैसे MOM ने अपने-आप खाना ऑर्डर कर दिया और डिलीवरी मिलने पर कई पिज़्ज़ा बॉक्स देखकर वह हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस गैजेट पर तरह-तरह के मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे “अनावश्यक आविष्कारों की लिस्ट” में डालने को कहा, तो एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई, तुम तो मेरा बैंक बैलेंस ही खत्म कर दोगे।” वहीं कुछ ने इंजीनियरिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा कि आइडिया जितना अजीब है, उतना ही मनोरंजक भी है।

हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि ऐसा डिवाइस भविष्य में सच में बाजार में आएगा या नहीं, लेकिन फिलहाल इसने लोगों को खूब हँसी और मनोरंजन दिया है। टेक्नॉलजी और खाने के शौकीनों के लिए यह वीडियो एक दिलचस्प सरप्राइज साबित हुआ है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?