वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो

IITian Work Life Advice : एक IITian की वर्कप्लेस को लेकर दी गई सलाह वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ऐसी कंपनियों में काम करना चाहिए जो उनके निजी जीवन और परिवार का सम्मान करें।

हितेश तिवारी

Corporate Culture Workplace Advice : सोशल मीडिया पर एक IITian की कॉर्पोरेट दुनिया से जुड़ी सलाह इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कृतज्ञ नायर नाम के कंटेंट क्रिएटर ने कार्यस्थल की संस्कृति को लेकर अपनी राय साझा की है।

उनका कहना है कि कर्मचारियों को उन कंपनियों से प्रभावित नहीं होना चाहिए जो खुद को ‘एक परिवार’ बताती हैं। इसके बजाय लोगों को ऐसी जगह काम करना चाहिए जहां कर्मचारियों के निजी जीवन और परिवार का सम्मान किया जाए। वीडियो सामने आने के बाद लाखों लोग इसे देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

IITian की वर्क-लाइफ बैलेंस पर दी गई सलाह वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कृतज्ञ नायर कहते हैं कि कर्मचारियों को ऐसी कंपनी चुननी चाहिए जो यह समझे कि ऑफिस के बाहर भी उनका परिवार और निजी जिम्मेदारियां हैं।

उन्होंने कहा कि एक अच्छा कार्यस्थल वही है जहां कर्मचारियों को समय पर घर जाने, सप्ताहांत में आराम करने और अपने व्यक्तिगत जीवन को महत्व देने की स्वतंत्रता मिले।

उनका यह बयान लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को “सबसे बेहतरीन एक लाइन की कॉर्पोरेट सलाह” जैसे कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

लोगों के बीच कॉर्पोरेट दुनिया को लेकर छिड़ी बहस

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने कहा कि कई कंपनियां कर्मचारियों से परिवार जैसा व्यवहार करने की बात तो करती हैं, लेकिन काम के दबाव के समय यह सोच गायब हो जाती है।

वहीं कुछ यूजर्स ने अपने सकारात्मक अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे ऐसी कंपनियों में काम कर रहे हैं जहां वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता दी जाती है।

कई लोगों ने इस सलाह को कॉर्पोरेट दुनिया की सबसे उपयोगी सीखों में से एक बताया। वायरल वीडियो ने एक बार फिर कार्यस्थल पर कर्मचारियों के अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे मुद्दों पर चर्चा को तेज कर दिया है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी