वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल

7-Month-Old Baby Rescue : हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूस्खलन के बीच एक एंबुलेंस कर्मी ने अपनी जान जोखिम में डालकर 7 महीने के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

हितेश तिवारी

Landslide 7-Month-Old Baby Video : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़क पूरी तरह मलबे और बड़े-बड़े पत्थरों से ढक गई थी। इसी दौरान एक 7 महीने के मासूम को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया।

हालात इतने खतरनाक थे कि ऊपर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में एक एंबुलेंस कर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे को गोद में उठाया और बेहद सावधानी के साथ मलबे से भरे रास्ते को पार कर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भूस्खलन के बीच 7 महीने के बच्चे को लेकर दौड़ा एंबुलेंस कर्मी

वीडियो में एंबुलेंस कर्मी लाल-नारंगी रंग की जैकेट पहने दिखाई देता है। वह बच्चे को सीने से लगाकर फिसलन भरे और उबड़-खाबड़ रास्ते पर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। सबसे जोखिम वाले हिस्सों में वह अपनी रफ्तार तेज कर देता है ताकि गिरते पत्थरों से बच सके।

आसपास मौजूद अन्य राहतकर्मी और स्थानीय लोग भी उसकी मदद के लिए तैयार नजर आते हैं, लेकिन बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वह खुद ही पूरे रास्ते को पार करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इस एंबुलेंस कर्मी की बहादुरी और समर्पण को हर कोई सलाम करे, क्योंकि उसने एक अनजान बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

लोगों ने एंबुलेंस कर्मी को 'रियल लाइफ हीरो' बताया

दरअसल, मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों, खासकर चंबा जिले में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई जगहों पर एंबुलेंस और अन्य वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण राहतकर्मियों को मरीजों तक पैदल पहुंचना पड़ रहा है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने एंबुलेंस कर्मी को 'रियल लाइफ हीरो' बताया और उसकी बहादुरी की जमकर सराहना की। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से मांग की कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि मानसून के दौरान मरीजों और राहतकर्मियों को ऐसी जानलेवा परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट