वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठाते ही गिरा दूल्हा, शादी का वीडियो वायरल

Bride Groom Falls on Stage : शादी समारोह में दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ाने की कोशिश करता है, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर पड़ते हैं। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Indian Wedding Viral Video : शादी का दिन हर दूल्हा-दुल्हन के लिए खास और यादगार होता है, लेकिन कभी-कभी छोटी सी गलती भी जिंदगीभर की याद बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने फिल्मी अंदाज में दुल्हन को इंप्रेस करने की कोशिश की।

स्टेज पर खड़ी दुल्हन शरमा रही थी, तभी दूल्हे ने हाथ बढ़ाया। जब दुल्हन आगे नहीं बढ़ी तो दूल्हा स्टेज से नीचे उतरा और उसे गोद में उठाकर ऊपर ले जाने की कोशिश करने लगा।

स्टेज पर दुल्हन को गोद में लेकर चढ़ रहा दुल्हा गिरा

लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस उस पर भारी पड़ गया। जैसे ही वह दुल्हन को गोद में लेकर स्टेज पर चढ़ने लगा, उसका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर पड़े। आसपास खड़े लोग पहले तो घबरा गए, फिर कई लोग हंसने लगे।

पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि खास बात यह रही कि गिरने के बाद भी दूल्हा हिम्मत नहीं हारा। वह तुरंत उठा और फिर से दुल्हन को गोद में लेकर स्टेज पर पहुंच गया।

ओवर कॉन्फिडेंस इंसान को जमीन पर ला देता है

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई ने तो जिंदगीभर बीवी से सुनने का इंतजाम कर लिया।” दूसरे ने कहा, “ओवर कॉन्फिडेंस इंसान को जमीन पर ला देता है।”

वहीं कुछ लोगों ने दूल्हे की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि आत्मविश्वास जरूरी है, लेकिन संतुलन भी उतना ही जरूरी है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसा भी रहा है और एक सीख भी दे रहा है कि खास मौकों पर जोश में होश नहीं खोना चाहिए।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी