Representative Image 
वायरल

प्रेमी संग घर से फरार हो रही थी प्रेमिका, पीछा कर रही मां ने किया चौंका देने वाली हरकत

दामिनी सिंह

बिहार : दुनिया में प्यार (Love) करने वाले प्रेमी जोड़ों (Lovebirds)की कमी नहीं है। आए दिन हमें अक्सर ऐसी खबरे सुनने को मिलती है। जिसमें प्रेमी-प्रेमिका के साथ घर छोड़कर भाग जाते हैं या फिर भागकर शादी (Love Marriage) कर लेते हैं और साथ ही उनके द्वारा ऐसी हरकत करने पर घर वालों के द्वारा पकड़ें जाने पर जमकर पिटाई करने का भी मामला सामने आता रहता है, लेकिन आज हम आपको घर से भाग रहे एक ऐसे प्रेमी जोड़ो की कहानी बताने जा रहें है। जिसे शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा। प्रेमिका की मां (Mother) द्वारा पकड़ें जाने पर दोनों के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि ऐसी मां सबको मिले। 

दरअसल, ये वाकया बिहार के पटना से सटे दानापुर का है। जहां पर अनिल ओर इंदु नाम के प्रेमी जोड़ी एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर छोड़कर भाग रहे थे। इस दौरान लड़की की मां को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो उसने उनका पीछा किया और थोड़ी देर बाद उसने उन्हें पकड़ भी लिया। लड़की की मां उन्हें पकड़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसकी वजह से वहां आस-पास में मौजूद सभी गांव के लोग इकट्ठा हो गए। फिर लोगों ने पहले सारे मामले को अच्छी तरह समझा और उसके बाद प्रेमी जोड़ों से उनकी मर्जी पूछा।  

गौरतलब है कि सबके ऐसा पूछने पर  प्रेमी जोड़ों ने बिना किसी डर और झिझक के सरेआम शादी की इच्छा बता दी। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर पास के एक मंदिर में दोनों को ले जाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी करा दी और सिर्फ गांव वाले ही नहीं, बल्कि लड़की की मां भी इस शादी की साक्षी रही। ये शादी अपने आप में एक अनोखी शादी थी। जो अब खूब सुर्खियां बटोर रही है।  

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच