वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

IT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं

IT Manager Turns Auto Driver : एक पूर्व आईटी मैनेजर की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 9 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के बाद महिला ने नौकरी छोड़कर ऑटो चलाना शुरू किया।

हितेश तिवारी

Women Empowerment : दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और देश के कई बड़े शहरों में लाखों युवा बेहतर भविष्य की तलाश में घर से दूर रहते हैं। लेकिन लंबे समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के दौरान बढ़ता तनाव, काम का दबाव, अनियमित जीवनशैली और सीमित ग्रोथ कई लोगों को अपने करियर पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर देती है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही महिला की कहानी वायरल हो रही है, जिसने 9 साल तक आईटी मैनेजर के रूप में काम करने के बाद अपनी नौकरी छोड़ दी और अब ऑटो रिक्शा चलाकर जीवनयापन कर रही है।

आईटी नौकरी छोड़ ऑटो ड्राइवर बनी महिला

यह कहानी इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए सामने आई। वीडियो पोस्ट करने वाली उद्यमी महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात एक आत्मविश्वासी और खुशमिजाज महिला ऑटो चालक से हुई। बातचीत के दौरान पता चला कि वह पहले एक आईटी कंपनी में मैनेजर थीं और करीब नौ साल तक कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा रहीं।

हालांकि लगातार तनाव और दबाव के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। अब वह अपना ऑटो खुद चलाती हैं और हर महीने लगभग 60 हजार रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। महिला का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह है कि वह अब पहले की तुलना में ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस करती हैं।

लोगों ने महिला के फैसले की सराहना की

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने महिला के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में मानसिक शांति और खुशी किसी भी बड़े पद या प्रतिष्ठा से अधिक महत्वपूर्ण है।

कुछ लोगों ने कॉर्पोरेट जीवन के तनावपूर्ण अनुभव साझा किए, जबकि कई ने इसे साहसिक और प्रेरणादायक फैसला बताया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सफलता का मतलब केवल बड़ी नौकरी या ऊंची सैलरी नहीं होता, बल्कि ऐसा काम चुनना भी है जो व्यक्ति को संतुष्टि और सुकून दे।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर