वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेशी को ‘चाचा’ ने पिलाई छाछ, दिल जीत ले गया भारत का देसी अंदाज, वीडियो वायरल

Foreigner in India Viral Video : भारत के एक गांव में विदेशी को छाछ पिलाने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें देसी मेहमाननवाजी ने लोगों का दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Indian Hospitality Viral Video : भारत घूमने आने वाले विदेशी अक्सर यहां के लोगों की सादगी और मेहमाननवाजी की तारीफ करते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें Duncan Evans नाम के विदेशी साइकिल से गांव घूमते नजर आते हैं।

इसी दौरान उनकी मुलाकात एक स्थानीय ‘चाचा’ से होती है, जो उन्हें अपने घर चलने और छाछ पीने का निमंत्रण देते हैं। चाचा बाइक से आगे-आगे रास्ता दिखाते हैं और विदेशी उनके पीछे-पीछे साइकिल से उनके घर पहुंचता है।

विदेशी पर्यटक ने भारत के लोगों की तारीफ की

घर पहुंचने पर चाचा और उनकी पत्नी बड़े प्यार से खटिया लगाकर उन्हें बैठाते हैं और फिर एक बड़े बर्तन में छाछ परोसते हैं। यह देखकर साफ झलकता है कि मेहमाननवाजी सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि दिल से की गई है।

डंकन पहली बार छाछ पीते हैं और उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आता है। वह कहते हैं कि भारत के छोटे शहरों और गांवों के लोग बेहद दयालु होते हैं और उनकी मेहमाननवाजी की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

लोगों ने ‘चाचा’ की दरियादिली की तारीफ की

इस वायरल वीडियो को Instagram पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने ‘चाचा’ की दरियादिली की तारीफ की, तो कुछ ने मजाक में कहा कि वह शायद आर्मी बैकग्राउंड से होंगे। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत की असली पहचान उसकी संस्कृति और लोगों के दिल में बसती है।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स