वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - ,सोशल मीडिया) 
वायरल

सिर्फ $1 में भारतीय मेले का झूला! इंग्लैंड से आए अमानी का देसी राइड एक्सपीरियंस हुआ वायरल

Foreign Vlogger India : इंग्लैंड से आए अमानी ने भारत के देसी मेले में सिर्फ $1 में झूले की सवारी की, जिसका अनुभव देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी रोमांचित हो गए।

हितेश तिवारी

Desi Jhula : भारत के शहरों और कस्बों में लगने वाले मेलों की अपनी अलग ही रौनक होती है। रंग-बिरंगे स्टॉल, खाने की खुशबू और ऊंचे-ऊंचे झूले हर किसी को अपनी ओर खींच लेते हैं। झूले का मजा भारतीय तो बचपन से लेते आए हैं, लेकिन जब कोई विदेशी इन देसी झूलों पर बैठता है, तो उसका अनुभव बिल्कुल अलग और दिलचस्प हो जाता है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड से आए अमानी के साथ हुआ, जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमानी भारत घूमने आए हैं और यहां के अलग-अलग रंगों को करीब से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक भारतीय मेले के झूले पर बैठते नजर आते हैं। जैसे ही वह झूले की सीट पर बैठते हैं, उनके चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई देती है। वजह थी झूले का किराया।

डर, खुशी और रोमांच

अमानी बताते हैं कि इस झूले की सवारी उन्हें सिर्फ $1 (करीब 80 रुपये) में मिली। इतने कम किराए में राइड देखकर वह हैरान हो जाते हैं और मजाकिया अंदाज में सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाते हैं। उनका कहना होता है कि इतने सस्ते झूले में बैठना थोड़ा डरावना जरूर लग रहा है।

राइड शुरू होते ही अमानी आसपास बैठे लोगों से बातें करने लगते हैं। कुछ ही पलों में झूला तेज रफ्तार से ऊपर-नीचे जाने लगता है और तभी शुरू होता है असली थ्रिल। ऊंचाई पर पहुंचते ही अमानी के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। डर, खुशी और रोमांच-तीनों भाव उनके चेहरे पर साफ नजर आते हैं, जिसने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया है।

सेफ्टी तुम्हारे अपने हाथों में होती है

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, “भारतीय मेलों में सेफ्टी तुम्हारे अपने हाथों में होती है।” दूसरे यूजर ने कहा, “तुम जो फील कर रहे हो, वही हम बचपन से फील करते आए हैं।”

कई लोगों ने अमानी के एक्सप्रेशन की तारीफ की और कहा कि यही भारतीय मेलों की असली पहचान है। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि भारतीय संस्कृति और देसी मेलों की सादगी को भी खूबसूरती से दिखाता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां