वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले

Police Found Foreigner Lost Bag : ऋषिकेश घूमने आई एक विदेशी महिला का जरूरी सामान से भरा बैग खो गया था। देहरादून पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसका बैग ढूंढ निकाला, जिसके बाद महिला का भावुक हो गई।

हितेश तिवारी

Dehradun Police Viral Video : उत्तराखंड से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर लोगों का भरोसा इंसानियत और ईमानदारी पर मजबूत कर दिया है। ऋषिकेश घूमने आई एक विदेशी महिला का अचानक जरूरी सामान से भरा बैग कहीं गुम हो गया।

बैग में उसका मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और पैसे रखे हुए थे। किसी भी यात्री के लिए इस तरह का सामान खो जाना काफी परेशान करने वाला हो सकता है। बैग खोने के बाद महिला काफी घबरा गई और उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इसके बाद उसने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया।

विदेशी महिला खोया बैग पुलिस ने ढूंढा

मामले की जानकारी मिलते ही देहरादून पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और बैग की तलाश शुरू की। कई कोशिशों और जांच के बाद पुलिस टीम महिला का खोया हुआ बैग ढूंढने में सफल रही।

सबसे बड़ी बात यह रही कि बैग सुरक्षित हालत में महिला को वापस सौंप दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और जिम्मेदारी की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। अक्सर पुलिस के काम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें होती हैं, लेकिन इस घटना ने पुलिस की सकारात्मक और जिम्मेदार छवि भी सामने रखी है।

महिला ने खुशी में पुलिसकर्मियों को गले लगाया

बैग वापस मिलने के बाद विदेशी महिला की खुशी देखने लायक थी। वह काफी भावुक हो गई और उसने हाथ जोड़कर पुलिस टीम का धन्यवाद किया। खुशी के इस पल में उसने वहां मौजूद एक पुलिस जवान को गले भी लगा लिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स पुलिस को ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यही भारत की असली पहचान है। वहीं, वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस इसी तरह आम लोगों की मदद करती रहे तो जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?