वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फेवीक्विक से चिपकी उंगलियां ऐसे छुड़ाने का दावा, वायरल वीडियो पर लोगों की नजर

Feviquick Stuck Fingers Solution : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फेवीक्विक से चिपकी उंगलियों को नमक से अलग करने का तरीका बताया गया है।

हितेश तिवारी

Super Glue Removal Hack : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और काम की जानकारी देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स दिखाता है कि अगर गलती से फेवीक्विक से उंगलियां चिपक जाएं तो उन्हें कैसे अलग किया जा सकता है।

आमतौर पर ऐसे हालात में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन वीडियो में इसे एक आसान तरीके से सुलझाने का दावा किया गया है। यही वजह है कि यह क्लिप लोगों का ध्यान खींच रही है।

उंगलियों में फेवीक्विक चिपक जाए तो क्या करें

वीडियो में शख्स पहले अपनी दो उंगलियों को जानबूझकर फेवीक्विक से चिपकाता है और फिर कुछ समय बाद उन्हें अलग करने का तरीका दिखाता है। वह बताता है कि जहां उंगलियां चिपकी हों, वहां नमक रगड़ने से वे अलग हो सकती हैं।

वीडियो में यह प्रक्रिया दिखाते हुए दावा किया गया है कि नमक लगाने से चिपकन धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है और उंगलियां आसानी से अलग हो जाती हैं। हालांकि, इस तरीके की पूरी सच्चाई और प्रभाव हर स्थिति में काम करेगा या नहीं, यह अलग-अलग मामलों पर निर्भर कर सकता है।

वायरल वीडियो पर लोगो के बीच छिड़ी बहस

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे उपयोगी बताया, तो कुछ ने वैकल्पिक उपाय भी सुझाए, जैसे थिनर या अन्य केमिकल का इस्तेमाल।

वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि कौन सा नमक ज्यादा असरदार होगा। फिलहाल यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोग इसे एक संभावित लाइफ हैक के तौर पर देख रहे हैं, हालांकि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध