Bhagalpur Viral Video 
वायरल

नकल करने से रोका तो भड़क गई महिला, टीचर की कॉलर पकड़ कर दी धुनाई; VIDEO

साक्षी सिंह

भागलपुर: बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) से वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परीक्षा सेंटर के भीतर एक महिला एक पुरुष के भी हाथापाई करती नजर आ रही है। जिसमें महिला उस शख्स के कपड़ों को फाड़ देती है। अब जरा आप भी पूरा माजरा समझ लीजिये।

टीचर का कॉलर पकड़ कपड़े फाड़ डाली

दरअसल, भागलपुर में  पहली पाली में लॉ की छठे सेमेस्टर की  परीक्षा चल रहा था, उसी समय परीक्षा दे रही महिला प्रीति कुमारी को वहां पर मौजूद टीचर ने गैस पेपर रखने से रोका। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  गैस पेपर रखने से रोकने पर परीक्षार्थी प्रीति कुमारी भड़क गई और उन्होंने वहां पर मौजूद टीचर का कॉलर पकड़ लिया और उनके कपड़े तक फाड़ डाले। इसके बाद भी परीक्षार्थी का गुस्सा थमा नहीं। उन्होंने दोनों के झगड़े को रोकने के लिए सिक्योरिटी को भी एक थप्पड़ जड़ दिया। 

 हाई वोल्टेज ड्रामा चला

रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षार्थी प्रीति कुमारी परीक्षा हॉल में एक घंटे पहले ही आकर बैठी थी। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तो उन्होंने अपने पास से गैस पेपर में देखकर सवालों को हल करना शुरू कर दिया। लेकिन उसी दौरान परीक्षा हॉल में मौजूद टीचर की नजर उनपर पड़ी तो उन्होंने उसे नकल करने रोका। जिसके बाद परीक्षार्थी भड़क गई और उसने टीचर का कॉलर पकड़ लिया और भिड़ गई। बीच बचाव में आए सुरक्षा कर्मी से भी महिला भिड़ गई और उन्हें थप्पड़ जड़ दी। कुल मिलाकर फुल हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

लॉ के छठे सेमेस्टर की परीक्षा

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक भागलपुर विश्वविद्यालय में लॉ के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान प्रीति कुमारी परीक्षा से तकरीबन एक घंटे पहले परीक्षा हॉल में आकर बैठ गई थी।

महिला निष्कासित 
वहीं इस घटना को लेकर जब परीक्षा केंद्र के हेड से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। TMBU के लॉ के छठे सेमेस्टर की यह लास्ट परीक्षा थी।

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस