वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

किसान के बेटे को मिली Amazon में नौकरी, ऑफर लेटर पढ़ते ही भावुक हुए पिता, वीडियो वायरल

Farmer Son Success Video : Amazon job viral video, farmer son success story, emotional father reaction, SDE-2 offer Amazon, inspirational story India, Instagram viral reel

हितेश तिवारी

Amazon Job Viral Video : टेक, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े इंस्टाग्राम क्रिएटर शैलेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि एक पिता के संघर्ष और बेटे के सपनों की खूबसूरत मिसाल भी है।

हाल ही में शैलेंद्र को अमेजन में SDE-2 (Software Development Engineer) की नौकरी मिली है। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने पिता के साथ एक खास तरीके से साझा किया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिता के संघर्ष और बेटे के सपनों की खूबसूरत मिसाल

शैलेंद्र ने अपने वीडियो में बताया कि वह अपने परिवार के पहले इंजीनियर हैं। उनका परिवार एक साधारण किसान पृष्ठभूमि से आता है, जहां आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

शैलेंद्र के अनुसार, उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए कई तरह की नौकरियां कीं और हर मुश्किल का सामना किया। इस संघर्ष का नतीजा आज सामने है, जब शैलेंद्र को अमेजन जैसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिला है।

लोगों ने बेटे की मेहनत और पिता के त्याग को सलाम किया

सबसे खास बात यह रही कि शैलेंद्र ने अपनी नौकरी की खबर पिता को पहले नहीं बताई थी। वह बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे और अचानक उन्हें ऑफर लेटर देकर सरप्राइज दिया। जैसे ही पिता ने यह लेटर पढ़ा, उनकी आंखें नम हो गईं और वह भावुक हो उठे।

यह पल न सिर्फ उनके लिए, बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले लोगों के लिए भी बेहद भावनात्मक बन गया। यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं- कोई इसे देखकर रोने की बात कह रहा है तो कोई शैलेंद्र की मेहनत और पिता के त्याग को सलाम कर रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी