नशीली दवाओं का सेवन, तनाव...एलन मस्क हो रहे हैं पागल! जीवनी लिखने वाले लेखक ने किया बड़ा दावा 
वायरल

DeepFake वीडियो के जाल में फंसे Elon Musk, वीडियो देखकर नहीं होगा विश्वास

एलन मस्क भी इससे अछूते नहीं रहे। हाल ही में एलन मस्क का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें क्रिप्टो गिवअवे की घोषणा करते हुए दिखाया गया है।

सिमरन सिंह

Viral News. एडवांस एआई तकनीक और तेज इंटरनेट की दुनिया में डीपफेक वीडियो अब एक आम समस्या बन गए हैं। फर्जी वीडियो के माध्यम से लोगों की छवि खराब करना या उन्हें गलत रूप में प्रस्तुत करना आम होता जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क भी इससे अछूते नहीं रहे। हाल ही में एलन मस्क का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें क्रिप्टो गिवअवे की घोषणा करते हुए दिखाया गया है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एलन मस्क यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, "यह सबके लिए एक सरप्राइज है। मैं 20 मिलियन डॉलर का क्रिप्टो गिवअवे कर रहा हूं, जो 13 दिसंबर से एक हफ्ते तक चलेगा। क्या मैं गंभीर हूं? हां, एलन4यू.कॉम पर जाएं। यह केवल कुछ ही मिनटों का काम है।" हालांकि, यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और डीपफेक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। वायरल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

डीपफेक वीडियो की पहचान कैसे करें?

डीपफेक वीडियो को पहचानना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। कुछ संकेतों को ध्यान में रखकर आप इनकी सच्चाई जान सकते हैं:

  • चेहरे के भाव और ट्रांजिशन: वीडियो में चेहरे के भाव अचानक बदलते हैं या असामान्य लगते हैं।
  • लिप-सिंक में गड़बड़ी: होंठों की गति और बोले गए शब्दों में तालमेल नहीं होता।
  • लाइट और बैकग्राउंड की असंगति: वीडियो में लाइटिंग या बैकग्राउंड वास्तविक नहीं लगता।
  • बैकग्राउंड की जांच: वीडियो के बैकग्राउंड में छोटे बदलाव या गड़बड़ी को बारीकी से देखें।

फर्जी वीडियो से कैसे बचें?

ऐसे वीडियो से बचने के लिए हमेशा स्रोत की प्रमाणिकता की जांच करें। किसी भी लिंक या वेबसाइट पर जाने से पहले उसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करें।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव