वायरल वीडियो सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

रील का जुनून या बच्चों की जान से खिलवाड़? समुद्र की लहरों में बच्चे को छोड़ा, अजनबी ने बचाई जान; VIDEO वायरल

The Reel Craze: रील का नशा जब जानलेवा बन जाए तो रील शौक नहीं बल्कि नशा हो जाती है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसमें लोग मां-बाप की रील के शौक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। देखें VIDEO

आशीष शुक्ला

Highlights

  • रील की दीवानगी में बच्चे का जोखिम में जान

  • अनजान ने बचाई बच्चे की जान

  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

An Obsession With Making Reels or Gambling With children Lives?: रील की चाह जानलेवा आदत होने लगी है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी वीडियो वायरल होती है जिसमें महज कुछ लाइक और कमेंट्स के चक्कर में लोग अपनी और अपनों की जान जोखिम में डालते हैं। इसी बीच वायरल एक वीडियो ने एक बार फिर रील की दुनिया पर सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कोई कैसे रील की दिवानगी में इतमा मशगूल हो जाएगा कि अपने बच्चे का ही परवाह नहीं करेगा। रील बनाने के चक्कर में अपने ही बच्चे की जान जोखिम में डालने का मामला बेहद चिंताजनक है। इसी बीच एक रील वायरल हो रही है जो कि किसी समुंद्र के किनारे की नजर आ रही है।

इस वीडियो में पति-पत्नी बच्चे को छोड़कर रील बना रहे होते है। लहर आती और बच्चा लहर की शिकार होने से बाल-बाल बचा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कड़ी आलोचना कर रहे है और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लाइक्स और व्यूज से बढ़कर है बच्चों की सुरक्षा

बच्चे अपनी सुरक्षा के लिए माता-पिता और बड़ों पर निर्भर होते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को हर खतरे से बचाएं। सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता के लिए बच्चे की जान जोखिम में डालना बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।

इस तरह की घटनाएं समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग कहां तक जा सकते हैं। क्या कुछ लाइक्स और व्यूज किसी बच्चे की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं? निश्चित रूप से नहीं।

रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता करना गलत है। अभिभावकों को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली लोकप्रियता अस्थायी है, जबकि बच्चों की जिंदगी अनमोल है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग दिखा रहे नाराजगी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी दिखाई है। माता-पिता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि रील से ज्यादा जरूरी बच्चा है और मां-बाप बच्चे की परवाह किए बिना रील बना रहे हैं। बच्चे को पकड़ने वाले व्यक्ति को लेकर लोगों कहा अगर वो वक्त पर नहीं संभालता तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन