Highlights:
चीन के शेनझेन में आयोजित APEC समिट के पूर्ण सत्र के दौरान सामने आया चौंकाने वाला वीडियो।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जब मुक्त व्यापार पर भाषण दे रहे थे, तब करीब 10 सेकंड तक आंखें बंद किए और सिर झुकाए दिखे ट्रंप।
चाइना सेंट्रल टेलीविजन की फुटेज में कैद हुआ यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, आलोचकों ने साधा निशाना।
Trump APEC Summit Video: चीन के शेनझेन में चल रहे APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाषण के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आंखें बंद किए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, APEC शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सम्मेलन में ओपनिंग स्टेटमेंट दे रहे थे। इसी दौरान, डोनाल्ड ट्रंप आंखें बंद किए हुए नजर आए। ये दृश्य टीवी चैनलों पर भी प्रसारित हो गया, जिसके बाद ये चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। चाइना सेंट्रल टेलीविजन की फुटेज में यह दिखाया गया, जिसके बाद ट्रंप आलोचकों के निशाने पर आ गए।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, "बाकी लोग APEC में सहयोग पर बात करने जाते हैं, और ट्रम्प APEC में झपकी लेने जाते हैं। अब हम 'खांसने वाले जो' (Cough in Joe) का मज़ाक नहीं उड़ा सकते, है ना?"
यूजर ने आगे लिखा, "वे 80 साल के हैं, दुनिया के दूसरे कोने से उड़कर आए हैं, और उससे एक दिन पहले उन्होंने पूरा दिन लोगों से मिलने में बिताया था। मैं समझ सकता हूं कि इंसान थक सकता है, लेकिन आप तो 'चुने हुए' व्यक्ति हैं। आप वही इंसान हैं जिसने चार साल तक किसी और को 'स्लीपी जो' (Sleepy Joe) कहकर बुलाया है।"
आपको जानकारी दें, कि "स्लीपी जो" (Sleepy Joe) एक अपमानजनक उपनाम है जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने 2019 में जो बाइडेन (Joe Biden) के लिए इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने अपने राजनीतिक रैलियों में इसका खूब इस्तेमाल किया था।
आपको जानकारी दें, कि गुरुवार को अमेरिका, चीन में चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय बैठक से वैश्विक राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। पहली बार तीन बड़े वर्ल्ड लीडर्स एक मंच पर साथ आ रहे है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के शेनझेन में अहम त्रिपक्षीय बातचीत करने वाले हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का मंच में शी जिनपिंग के भाषण के दौरान सोना चर्चा का विषय बन गया है।