महाराष्ट्र न्यूज: धाराशिव के अरनी गांव में भयंकर हादसा, दूध पहुंचाने जा रहे किसान सैलाब में बहे 
वायरल

Watch: दूध पहुंचाने जा रहे थे किसान...सैलाब में बहे, महाराष्ट्र का ये वीडियो देख दहल जाएंगे आप

Dharashiv Viral Video: महाराष्ट्र के धाराशिव के अरनी गांव से एक हादसे का वीडियो सामने आ रहा है, जहां दूध पहुंचाने जा रहे किसान भीषण सैलाब में बह गए।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Rains Viral Video: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के अरनी गांव में एक खतरनाक हादसा हो गया, जहां दूध पहुंचाने जा रहे किसान तेज सैलाब की चपेट में आ गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी का बहाव कितना तेज था, जिसके कारण सभी किसान उसमें बहते चले गए. यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

तेज बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर

जानकारी के अनुसार, अरनी गांव धाराशिव जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित है. 27 सितंबर की सुबह भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे कई इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया. लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.

देखें वीडियो

सूत्रों के मुताबिक, किसान अपने मवेशियों का दूध बाजार ले जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में वे बाढ़ जैसे हालात में फंस गए और देखते ही देखते सैलाब में बहते चले गए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में किसी किसान की जान बच पाई या नहीं.

तेज बहाव में कदम रखते ही किसान संतुलन खो बैठे

वीडियो में यह साफ दिखाई देता है कि किसान जब तेज बहाव वाले पानी में कदम रखते हैं, तो तुरंत ही अपना संतुलन खो बैठते हैं और पानी का वेग इतना अधिक था कि वह उन्हें बहा ले जाता है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि किसान खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बहाव इतना तेज होता है कि वे उसमें बह जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद इसे एक बेहद खतरनाक घटना बताया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में ही रहें.

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई