वायरल

शख्स ने टाटा नैनो का बना दिया हेलीकॉप्टर, अब शादियों के लिए हो रही है बुकिंग

गुड्डू ने 2 लाख रुपये खर्च करके नैनो कार (Nano Car) को हेलीकॉप्टर बना दिया है। Pic Credit: Social Media

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, देश में इस समय शादियों (Wedding Season) का सीजन शुरू है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नई तरकीब निकलता है। कोई शादी में दिए जाने वाले खाने को लेकर कुछ खास करता है। तो कोई दूल्हा दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को और अच्छे तरीके से करने के लिए कुछ हटके करने की कोशिश करता है।

शादी के वेन्यू तक पहुँचने के लिए कुछ लोग कार का इस्तेमाल करते है, तो कुछ लोग बाइक पर बारात निकालते है। कुछ लोग हेलीकॉप्टर (Helicopter) के जरिए शादी की जगह पहुंचना चाहते है। लेकिन, हेलीकॉप्टर का किराया काफी महंगा होता है, ऐसे में लोगों की इस मुश्किल को कम करने के लिए बिहार के एक शख्स ने अनोखा जुगाड़ लगाया है। 

बिहार के एक शख्स ने एक ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस शख्स ने टाटा की नैनो कार (Nano Car) को ही हेलीकॉप्टर (Helicopter) में तब्दील कर दिया। यह शख्स बगहा का निवासी है। इसका नाम गुड्डू शर्मा (Guddu Sharma) है। गुड्डू ने 2 लाख रुपये खर्च करके नैनो कार (Nano Car) को हेलीकॉप्टर बना दिया है। गुड्डू ने इसमें सेंसर (Sensor) का इस्तेमाल कर इसमें कुछ बदलाव भी किए है। अब लोग अपनी शादियों के लिए इस जुगाड़ के हेलीकॉप्टर को बुक करते है। बता दें कि, अब तक 19 लोगों हेलीकॉप्टर को बुक किया है। इस हेलीकॉप्टर का किराया 15,000 रुपये है। 

अपने इस जीगढ़ के बारे में बताते हुए मैकेनिक गुड्डू शर्मा कहते हैं कि, डिजिटल इंडिया के दौर में उनका यह आविष्कार आत्मनिर्भर भारत की जीवंत मिसाल है। उन्होंने आगे बताया कि, 'इस 'हेलीकॉप्टर' को बनाने में डेढ़ लाख से  से ज्यादा की जरूरत होती है , जबकि इस हेलीकॉप्टर को हाईटेक लुक देने में 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। अभी वो इसपर काम कर रहे हैं।'

बता दें कि, इससे पहले छपरा जिले के रहने वाले मिथिलेश प्रसाद ने भी टाटा नैनो को हेलीकॉप्टर में तब्दील किया हैं। उन्होंने सात महीनों में इसे तैयार किया था। यह कार उड़ती नहीं है। उन्होंने बस इसे मॉडिफाई किया है। हेलीकॉप्टर बनाने में उनके 7 लाख रुपये खर्च हो गए।

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल सें करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई