वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बुजुर्ग और महिला में तीखी बहस, वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन में सीट को लेकर एक बुजुर्ग और महिला के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Elderly Man Woman Argument Metro : राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो एक बार फिर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला सीट को लेकर हुए विवाद का है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला के बीच तीखी बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना संभावित तौर पर वॉयलेट लाइन की है, जो कश्मिरी गेट से राजा नहर सिंह के बीच चलती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बुजुर्ग से सीट खाली करने को कहती है, जबकि बुजुर्ग अपनी जगह से उठने से मना कर देते हैं।

सीट को लेकर महिला और बुजुर्ग में हुई लड़ाई

वायरल क्लिप में महिला का आरोप है कि बुजुर्ग अपने बैग के साथ सीट पर बैठे हैं, जिससे उसकी बेटी को बैठने की जगह नहीं मिल पा रही। वहीं बुजुर्ग भी महिला को पलटकर जवाब देते नजर आते हैं और कहते हैं, “मैं भी आपको सुनता नहीं रहूंगा।”

कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है। उंगली दिखाने और एक-दूसरे को चेतावनी देने तक बात पहुंच जाती है। इस दौरान महिला के साथ मौजूद उसकी बेटी माहौल देखकर सहम जाती है और रोने लगती है। वीडियो में बच्ची का डरा हुआ चेहरा साफ दिखाई देता है।

वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बनी

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Kshitij Bhatnagar ने शेयर किया है, जिसे कैप्शन दिया गया- “लाइफ इन अ दिल्ली मेट्रो।” एक दिन के भीतर ही वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कुछ लोगों ने बच्ची के चेहरे पर प्रतिक्रिया दी, तो कुछ ने सीट को लेकर बहस पर अपनी राय रखी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी