वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)  
वायरल

टॉय ट्रेन से टकराई टैक्सी, ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आ रही थी; वीडियो देख लोग हैरान

Darjeeling Toy Train : दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन से हल्की टक्कर के बाद टैक्सी चालक ने लोको पायलट से बहस करते हुए दावा किया कि ट्रेन "गलत साइड" से आ रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Toy Train Car Accident Video : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन से हल्की टक्कर लगने के बाद एक टैक्सी चालक लोको पायलट से बहस करने लगा।

हैरानी की बात यह रही कि चालक का दावा था कि ट्रेन "गलत साइड" से आ रही थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टॉय ट्रेन से टैक्सी की टक्कर का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की हेरिटेज टॉय ट्रेन रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़ी एक महिंद्रा सूमो से हल्के रूप में टकरा गई। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि टैक्सी को रेलवे लाइन के बहुत पास लापरवाही से पार्क किया गया था।

इसके बावजूद चालक ने अपनी गलती मानने के बजाय लोको पायलट से बहस शुरू कर दी और दावा किया कि ट्रेन को वहां नहीं आना चाहिए था। बाद में पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

टैक्सी ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आई

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टैक्सी चालक के दावे पर हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, "लोग अपनी गलती मानने के बजाय ट्रेन से भी बहस कर लेते हैं।" वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए पूछा, "भला ट्रेन गलत साइड से कैसे आ सकती है?" कई लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे वर्ष 1881 से संचालित हो रही है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है। यह दार्जिलिंग आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक मानी जाती है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?