वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

“दादू, किसी ने I Love You कहा?” पोते के सवाल पर दादाजी का जवाब वायरल

Grandfather Grandson Video : पोते और दादाजी के बीच का प्यारा संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुरा रहे हैं। यूजर्स दादाजी की क्यूटनेस और उनके जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Emotional Family Video : सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी ला देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही क्यूट और मजेदार वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक नटखट पोता अपने दादाजी से बेहद प्यारा सवाल पूछता है-“दादू, आपको किसी ने कभी ‘I Love You’ कहा है?” इस मासूम सवाल के बाद जो जवाब मिलता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है।

दादा और पोते की मजेदार बातों का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पोते के सवाल पर दादाजी पहले थोड़ा संकोच करते हैं, फिर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि “हां, मेरी एक प्रेमिका थी।” जब पोता उत्सुकता से पूछता है कि वह कौन थी, तो दादाजी बड़े ही मजेदार अंदाज में कहते हैं-“तुलसी देवी।”

इस पर पोता तुरंत कहता है, “अरे, वो तो मेरी दादी हुईं!” इसके बाद पोता अपने दादू से “I Love You” कहता है और दादाजी भी प्यार से जवाब देते हैं-“I Love You Too।” दोनों के चेहरे पर आई मुस्कान और भावनाएं वीडियो को और भी खास बना देती हैं।

लोगों ने दादा जी की जमकर तारीफ की

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स दादाजी की क्यूटनेस और उनके जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कोई उन्हें “क्यूट” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि दादाजी अपने समय में काफी हैंडसम रहे होंगे। यह वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि परिवार के रिश्तों की मिठास और प्यार को भी खूबसूरती से दिखाता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी