गेंदबाज द्वारा अजीबोगरीब विकेट लेने का जश्न (सौजन्यः एक्स)  
वायरल

सेलिब्रेशन हो तो ऐसा, विकेट लेने के बाद क्रिकेटर के इस करतब का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो शहीद भगत सिंह स्टेडियम का है। जहां एक मैच के दौरान गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया जिसे देखकर हर कोई हंस पड़ा। उनका जश्न देखने लायक था। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट हो या लोकल क्रिकेट अक्सर क्रिकेट के मैदान में कई तरह की अजीबो-गरीब चीजें देखने मिलती है। कई बार बल्लेबाज शतक और अर्धशतक जड़ने के बाद जमकर जश्न मनाते हैं। साथ ही गेंदबाज भी विकेट लेने के बाद जमकर सेलिब्रेशन देखने मिलता है। जिसका वीडियो भी काफी वायरल होता है। आज हम एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह शहीद भगत सिंह स्टेडियम का है। जहां एक मैच के दौरान गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया जिसे देखकर हर कोई हंस पड़ा। उनका जश्न देखने लायक था। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो...

वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज ने जैसे ही विकेट लिया उसने इस तरह से सेलिब्रेट किया जो आज से पहले कभी देखा ना होगा। स्पिन गेंदबाज ने पहले बॉल डाली उसके बाद वह गेंद बल्लेबाज के पैर से जा टकराई, फिर अंपायर ने इसे आउट करार दिया और गेंदबाज का जश्न शुरू हो गया। पहले गेंदबाज जमीन पर पांव मोड़कर बैठ गया और फिर सैल्यूट मारा।

गेंदबाज को विकेट लेने की इतनी खुशी थी कि फिर वह अजब-गजब हरकतें करने लगा। जैसे जमीन पर बैठकर सैल्यूट मारना, फिर पैर से जूता उतारकर उसे कान के पास लगाना। उसके बाद जूते को आसमान की तरफ फेंक देना और जमीन पर लेटकर पुश-अप लगाना। गेंदबाज की ये सब हरकत देखकर हर कोई हैरान भी रह गया था।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके देखकर कई लोग ठहाके लगा रहे हैं, तो कई यूजर्स हैरान भी हो गए हैं। गेंदबाज का सेलिब्रेशन इस तरह का था कि मानों उसने उस बल्लेबाज का विकेट झटका है जिसे वह कई बरसों से आउट करना चाहता था। इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज